{"_id":"69e1512e08327c98c303dd51","slug":"driver-who-made-dcm-loaded-with-iron-rods-disappear-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1291715-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरिया लदा डीसीएम गायब करने वाला चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरिया लदा डीसीएम गायब करने वाला चालक गिरफ्तार
Fri, 17 Apr 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र में सरिया लदा डीसीएम को गंतव्य तक न पहुंचाकर गायब हुए चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 11.775 टन सरिया भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गीडा थाना क्षेत्र के देईपार निवासी अशोक कुमार गीडा सेक्टर-13 स्थित न्यू मेट्रो ट्रांसपोर्ट सर्विस में कमीशन पर कार्य करते हैं। उन्होंने गैलेंट इस्पात से 12.50 टन सरिया डीसीएम में लोड कराकर सूरज ट्रेडिंग कंपनी ढकेरवा, लखीमपुर के लिए रवाना किया था, लेकिन वाहन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। इसके बाद मामले में डीसीएम चालक शाहजहांपुर के अजीजपुरा, रोजा प्रमोद कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध पाया गया और तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी चालक प्रमोद कुमार को भीटी रावत सेक्टर-26 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर डीसीएम में लदा 11.775 टन सरिया भी बरामद किया गया है।