फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   driver looted jewelry from friends from businessman from Siddharthnagar

खुलासा: सिद्धार्थनगर के व्यापारी से चालक ने दोस्तों से कराई थी गहने की लूट, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Sun, 27 Feb 2022 04:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Feb 2022 04:28 PM IST
सार

दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई, 200 ग्राम सोने की हुई थी लूट, गहने और बेच कर रखे गए 3.20 लाख रुपये बरामद।

विज्ञापन
driver looted jewelry from friends from businessman from Siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके में सिद्धार्थनगर के स्वर्ण व्यापारी अरविंद कुमार वर्मा से हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन कार लेकर जा रहे चालक ने ही अपने दो दोस्तों से वारदात को अंजाम दिलवाया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए गहने को बेचकर बचे 3 लाख 20 हजार रुपये नकद व गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं फरार एक साथी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। उधर, एडीजी अखिल कुमार ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बरनही निवासी अवधेश यादव और शोहरतगढ़ के रोमनदेई निवासी मुन्ना खां के रूप में हुई है। फरार आरोपी शोहरतगढ़ के प्रकाश कन्नौजिया की तलाश में पुलिस लगी है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि 28 जुलाई को सिद्धार्थनगर के व्यापारी अरविंद अपने परिचित अवधेश यादव के साथ गोरखपुर आए थे। अवधेश अपनी ही गाड़ी किराये पर चलाता है। गोरखपुर में खरीदारी कर लौटते समय धानी ढाला टोल प्लाजा के पीछे बाइक सवार दो बदमाशों ने अवधेश यादव को आवाज दिया और बतायार क गाड़ी का पहिया पंचर हो गया है। अवधेश ने गाड़ी जैसे ही रोकी तो बदमाशों ने गहने से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही पुलिस को चालक अवधेश पर शक था। लगातार उसके गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी बीच रविवार को सूचना मिली कि अवधेश अपने दो साथियों से घटना के बाद में बातचीत कर रहा है और उसका हाव-भाव बदला हुआ है। पुलिस ने चौमुखा चौराहा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि अरविंद अक्सर खरीद करने आते थे। इस वजह से पूरी जानकारी थी। आरोपित अवधेश की मोबाइल की दुकान है, उस पर मुन्ना का कम करता था।




 

यह हुई बरामदगी

लूटे गए जेवरात को बेचकर बचे 3.20 लाख रुपये, दो डबल कुंडा लाकेट मंगलसूत्र पीली धातु, दो फैंसी मंगलसूत्र, तीन सिंगर कुंडा लाकेट पीला धातु, दो जोड़ा कान का झाला पीला धातु का, एक नथिया, दो चेन पीली धातु के, पांच ओम लोकेट पीली धातु के, एक जोड़ा झुमका पीली धातु का, एक जोड़ा फैंसी टप्स पीली धातु का, एक जोड़ा पटस, एक जौड़ा फैंसी लटकन, एक फैंसी लाकेट, एक तमंचा और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम को 50 हजार का इनाम

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी के नेतृत्व में टीम को सफलता मिली है। एडीजी ने टीम को 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। टीम में कैंपियरगंज थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह, स्वॉट प्रभारी प्रदीप शर्मा, एसओजी के चंद्रभान सिंह, सर्विलांस प्रभारी धीरेंद्र राय, स्वॉट प्रथम प्रभारी अरुण कुमार सिंह, केके सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed