{"_id":"69767f1e66830675ca00172d","slug":"driver-arrested-for-trying-to-crush-naib-tehsildar-with-a-dumper-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1209238-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नायब तहसीलदार को डंपर से कुचलने की कोशिश का आरोपी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नायब तहसीलदार को डंपर से कुचलने की कोशिश का आरोपी चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
गोला। नायब तहसीलदार को डंपर से कुचलने की कोशिश के आरोपी अरविंद कुमार यादव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी अहिरौली प्रथम का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, 13 जनवरी की रात लगभग 12 बजे तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य, नायब तहसीलदार रमाकांत चौहान और जयप्रकाश बड़हलगंज ड्यूटी से लौट रहे थे। उरुवा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास डंपर को रोककर खनन दस्तावेजों की मांग की गई थी। इसी दौरान डंपर चालक ने धमकी दी और डंपर में रखे कुल्हाड़ी और रॉड से हमला करने की कोशिश की। बाद में चालक ने गाड़ी घुमाकर नायब तहसीलदारों को कुचलने की कोशिश की, जिससे भागकर जान बचाई थी।