{"_id":"64c0169bcbb5e1fa930d3444","slug":"drinking-water-supply-gorakhpur-news-c-207-1-sgkp1006-1804-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आवास विकास वार्ड में 15 हजार आबादी को 24 घंटे होगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आवास विकास वार्ड में 15 हजार आबादी को 24 घंटे होगी जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी और वार्ड आवास विकास में अब 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए नगरीय जल निगम के इंजीनियर के सात करोड़ के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दिया है। जल्द ही यह परियोजना जमीनी हकीकत में तब्दील हो जाएगी। इससे वार्ड के करीब 2000 घरों के तकरीबन पंद्रह हजार की आबादी को आठ घंटे की जगह दिन-रात हर वक्त पेयजल मिलता रहेगा।
नगरीय जल निगम ने अमृत योजना फेज-टू में पायलट प्रोजेक्ट के तहत नगर पालिका के आवास विकास वार्ड को चुना है। जहां 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था करनी है। इसके लिए अधिशासी अभियंता रेहान फारूकी व सहायक अभियंता वीनस चौधरी की टीम ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय के जरिये शासन को भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी है।
-- -
परियोजना के तहत यह होंगे कार्य
साइट इंजीनियर राहुल सिंह के अनुसार हर घर में बैटरी वाले मीटर लगाए जाएंगे, ताकि बिजली न रहने पर भी वह सक्रिय रहें। इससे पूरे वार्ड के घरों में खर्च किए जाने वाले पेयजल की जानकारी भी मिलती रहेगी। पानी के रिसाव और बहाव पर एक ही जगह से निगरानी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि वार्ड में पहले से सात सौ किलोलीटर का वाटर हेड टैंक है। इसके बावजूद एक नलकूप व एक हजार किलोलीटर पेयजल का और इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
पायलट प्रोजेक्ट के तहत हो रहा इंतजाम
नगरीय जल निगम के अधिशासी अभियंता रेहान फारूकी ने बताया कि अभी यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत नगर पालिका क्षेत्र के आवास विकास वार्ड में चालू की जा रही है। बाद में अन्य वार्डों में 24 घंटे जलापूर्ति का इंतजाम किया जाएगा।