{"_id":"5fdd097f8ebc3e3eb07fb5a7","slug":"dri-action-gorakhpur-city-news-gkp377420142","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरआई ने कसा शिकंजा, नकली नोटों के साथ गिरफ्तार युवक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरआई ने कसा शिकंजा, नकली नोटों के साथ गिरफ्तार युवक को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआरआई ने कसा शिकंजा, नकली नोटों के साथ गिरफ्तार युवक को जेल भेजा
गोरखपुर। डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने पाकिस्तान में छपे नकली नोटों के साथ गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को जेल भिजवा दिया। साथ ही गिरोह से जुड़े सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। इस गिरोह का नेटवर्क गोरखपुर के साथ ही आजमगढ़ और मऊ तक फैला है।
डीआरआई ने बृहस्पतिवार को दो-दो हजार रुपये के 48 नकली नोटों के साथ गोलघर के पास से बिहार के युवक को गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान में छपे 96 हजार रुपये के नकली नोट गोरखपुर के साथ ही आजमगढ़ व मऊ में खपाए जाने थे लेकिन पहले ही गिरफ्तारी करके भंडाफोड़ कर दिया गया। डीआरआई के मुताबिक गिरफ्तार युवक नेपाल के वीरगंज के रास्ते नकली नोटों को लेकर आया था। वीरगंज से प्राइवेट बस पकड़ा और बिहार के सुगौली आ गया। सुगौली से बस पकड़कर गोरखपुर आया। प्राइवेट बस रेल म्यूजियम के पास रुकी और युवक गोलघर की तरफ आ गया। सटीक सूचना के आधार पर नकली नोटों के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए युवक से पूछताछ में पता चला कि नकली नोटों की यह खेप आजमगढ़ भेजी जा रही थी। इस गिरोह के सदस्य गोरखपुर व मऊ में भी हैं। पूरे मामले की सूचना गोपनीय एजेंसी व पुलिस को दी गई है। डीआरआई की अलग-अलग टीमें लगी हैं। जल्द ही गिरोह से जुड़े कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होगी। दो-दो हजार रुपये के जो नकली नोट बरामद किए गए हैं, वह पाकिस्तान में छापे गए हैं। पाकिस्तान से नेपाल भेजे गए, फिर बिहार के रास्ते गोरखपुर तक लाए गए।