फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drains will be made from 45 lakh in Mahui Sugarpur ward at gorakhpur

गोरखपुर: महुई सुघरपुर वार्ड में 45 लाख रुपये से बनाई जाएंगी नालियां, जलभराव रोकने के लिए सड़कें भी होंगी ऊंची

Mon, 13 Dec 2021 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Dec 2021 02:54 PM IST
सार

नगर निगम प्रशासन ने नगर निगम निधि और 15वां वित्त आयोग के तहत विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण, पार्क निर्माण के अलावा खिचड़ी मेला में करीब 9.09 करोड़ की लागत से 87 कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की है।

विज्ञापन
Drains will be made from 45 lakh in Mahui Sugarpur ward at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

गोरखपुर जिले के महुई सुघरपुर वार्ड में करीब 45 लाख रुपये की लागत से नालियां बनाई जाएंगी। साथ ही सड़कें भी ऊंची होंगी। जलभराव वाली जगहों को चिह्नित करने के बाद नगर निगम ने सभी कामों का टेंडर जारी कर दिया है। निगम का दावा है कि इस बार की बारिश में इस वार्ड में जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने नगर निगम निधि और 15वां वित्त आयोग के तहत विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण, पार्क निर्माण के अलावा खिचड़ी मेला में करीब 9.09 करोड़ की लागत से 87 कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की है। इसी क्रम में महुई सुघरपुर वार्ड में करीब 45 लाख रुपये के कार्यों को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


इनमें से कई सड़कें ऐसी हैं जो बारिश के दिनों में डूब जाती है। इनमें बृजनंदन शर्मा के घर से प्रभाकर पांडेय के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली, फुलवरिया में नागेंद्र के घर से श्याम जी पटेल के घर तक आरसीसी नाली और इंटरलॉकिंग का कार्य, फुलवरिया में शिवम ओझा के मकान से गोलू गुप्ता के मकान तक आरसीसी नाली और इंटरलॉकिंग सड़क, लक्ष्मी के मकान से सिकंदर यादव के मकान से होते हुए टावर तक सीसी रोड का निर्माण, रामकिशोर सिंह के मकान से राणा प्रताप सिंह के मकान से होते हुए सुमन सिंह के मकान तक आरसीसी नाली और आंशिक भाग में सीसी सड़क बनाई जाएगी। पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ गोली सिंह ने कहा कि इन सड़कों और नालियों के बन जाने से वार्ड में जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सात साल के इंतजार के बाद बनी नीना थापा मुख्य सड़क

करीब दो करोड़ रुपये की लागत से झरना टोला वार्ड में नीना थापा मुख्य सड़क बन गई है। इस सड़क के बनने का क्षेत्र के लोग सात साल से इंतजार कर रहे थे। अब क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी का आवागमन आसान हो गया है।

गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन से नीना थापा बाजार होते हुए सिंहासनपुर तक की सड़क कई रास्तों के लिए मुख्य मार्ग है। इस सड़क से लोग कोड़इया, गायत्री नगर, पवन विहार, सिंहासनपुर, लालगंज, टीचर्स कॉलोनी, मोहनापुर, सैनिक विहार, सैनिक कुंज, दरगहिया, झरना टोला मोहल्ला के अलावा बिछिया, फातिमा रोड और पादरी बाजार आते जाते हैं। पिछले करीब सात साल से सड़क की स्थिति जर्जर थी। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।


क्षेत्र की पार्षद संध्या गुप्ता के प्रस्ताव पर नगर निगम ने अवस्थापना निधि से सड़क के निर्माण को मंजूरी दी थी। कुछ दिन पहले नगर निगम ने सड़क का निर्माण करा दिया। सड़क बन जाने पर लोगों ने खुशी जताई है। पार्षद प्रतिनिधि रमेश गुप्ता ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों की परेशानी समझी और सड़क का निर्माण करा दिया। नीना थापा के विनोद पांडेय कहते हैं कि वर्षों से सड़क के बनने का इंतजार कर रहे थे। सैनिक विहार के विशाल गुप्ता का कहना है कि सड़क बन जाने से हजारों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed