फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Oxygen and hydrogen will now be produced from potato starch in Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय: अब आलू के स्टार्च से होगा ऑक्सीजन और हाइड्रोजन का उत्पादन, डॉ. मणींद्र ने शोध को कराया पेटेंट

Sun, 01 Aug 2021 11:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Aug 2021 11:52 AM IST
सार

बीएचयू के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर बनाया है पोटैटो स्टार्च आधारित इलेक्ट्रोलाइट। 

विज्ञापन
Oxygen and hydrogen will now be produced from potato starch in Gorakhpur University
डॉ.मणींद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब आलू के स्टार्च से ऑक्सीजन और हाइड्रोजन का उत्पादन भी संभव है। कमरे के तापमान पर इन दोनों का उत्पादन किफायती होगा। आलू (पोटैटो) स्टार्च आधारित इलेक्ट्रोलाइट के जरिये, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन बनाना अब मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन


इसकी खोज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मणींद्र कुमार ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय की आचार्य प्रो. नीलम श्रीवास्तव और शोधकर्ता डॉ. तूहीना तिवारी के साथ मिलकर की है। उनके पेटेंट के आवेदन को स्वीकृत कर भारत सरकार ने मान्यता दे दी है।
विज्ञापन


डॉ. मणींद्र ने बताया कि पेटेंट हो जाने से उनके शोध पर सरकार की मुहर लग गई है। अब इस तकनीक का इस्तेमाल कर कोई भी व्यक्ति बेहद कम लागत में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन बना सकता है। शोध के दौरान आलू के स्टार्च के उपयोग से इलेक्ट्रोलाइट बनाया गया और फिर उसका उपयोग करके हाइड्रोजन और ऑक्सीजन बनाने में सफलता हासिल हुई। शोध के पेटेंट हो जाने से इसके व्यावसायिक इस्तेमाल की राह खुल गई है। यह शोध नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुका है यह शोध
डॉ. मणींद्र ने बताया कि इस शोध के लिए उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से फेलोशिप भी मिली है। उन्होंने अपना यह शोध कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय के भौतिक विभाग में पूरा किया। उनका शोध कई अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुका है। उनकी इस सफलता पर विभाग व संकाय अध्यक्ष प्रो. शांतनु रस्तोगी और अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed