फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dr. Dharmendra, Kameshwar appointed as Regional Front In-charges, Ramesh Singh become Kashi Regional In-charge

गोरखपुर को तवज्जो: 3 भाजपा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, डॉ. धर्मेंद्र, कामेश्वर और रमेश बने प्रदेश-काशी प्रभारी

Sun, 09 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 02:36 AM IST
सार

सांगठनिक बदलाव को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है। इन नियुक्तियों के जरिये पार्टी ने वरिष्ठ और प्रदेश स्तर के महामंत्री व उपाध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर उनके राजनीतिक कद और प्रभाव क्षेत्र को विस्तार दिया है।

विज्ञापन
Dr. Dharmendra, Kameshwar appointed as Regional Front In-charges, Ramesh Singh become Kashi Regional In-charge
एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के सांगठनिक फेरबदल में जिले के तीन पार्टी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को काशी संगठन का क्षेत्रीय प्रभारी, जबकि, प्रदेश के महामंत्री अभिजात मिश्रा को क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस सांगठनिक बदलाव को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है। इन नियुक्तियों के जरिये पार्टी ने वरिष्ठ और प्रदेश स्तर के महामंत्री व उपाध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर उनके राजनीतिक कद और प्रभाव क्षेत्र को विस्तार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदत्त जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, संजीव राय, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

काशी क्षेत्र की कमान से बढ़ा रमेश सिंह का कद
सहजनवां में एक साधारण शिक्षक के पुत्र रमेश सिंह करीब 35 वर्षों से भाजपा संगठन में लगातार अलग-अलग दायित्व निभाते हुए रमेश सिंह बचपन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा से जुड़े।

पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण काशी क्षेत्र का प्रभारी बनाकर संगठन में उनके अनुभव और भरोसे को नई ऊंचाई दी है। काशी क्षेत्र भाजपा की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ-साथ यह क्षेत्र पूर्वांचल की राजनीति में भी खासा प्रभाव रखता है।

कामेश्वर ने शुरू किया एबीवीपी से राजनीतिक सफर
गोरखपुर। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने भाजपा में विभिन्न पदों पर दायित्व निभाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी कामेश्वर सिंह भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ग्रामीण स्तर पर किसानों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य किया। अब उन्हें प्रदेश महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एबीवीपी से अनुसूचित मोर्चा प्रदेश प्रभारी
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने वर्ष 1991 में गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। विश्वविद्यालय इकाई के मंत्री से लेकर एबीवीपी में प्रदेश मंत्री तक का सफर तय किया।

वर्ष 2002 में गोरखपुर महानगर महामंत्री का पद संभाला। 2022 को उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) के रूप में कार्यभार संभाला। डॉ धर्मेंद्र सिंह को भी मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। अब अनुसूचित मोर्चा प्रदेश प्रभारी बनाए जाने से उनका कद बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed