{"_id":"65323e8609de7b2c3c0db426","slug":"dr-danish-of-gorakhpur-became-physiotherapist-of-para-asian-games-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर के डॉ. दानिश पैरा एशियन गेम्स के बने फिजियोथेरेपिस्ट, चीन में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर के डॉ. दानिश पैरा एशियन गेम्स के बने फिजियोथेरेपिस्ट, चीन में होगा आयोजन
Fri, 20 Oct 2023 02:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:17 PM IST
सार
डॉ. दानिश पर पैरा (दिव्यांग) खिलाड़ियों की फिजियोथेरेपी की पूरी जिम्मेदारी होगी। डॉ. दानिश ने बताया कि उनके नेतृत्व में पैरा खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर फिजियोथेरेपी दी जाएगी, जिससे वे शानदार प्रदर्शन कर सकें। टोक्यो ओलंपिक 2021 में और रिओ ओलंपिक 2016 में भी डॉ. दानिश ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।
विज्ञापन
डॉ. मो. दानिश
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में गोरखपुर के रहने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मो. दानिश को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से फिजियोथेरेपिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। 20 से 28 अक्तूबर तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में डॉ. दानिश खिलाड़ियों को अपनी सेवाएं देंगे। इस चयन से उनके परिवार में बेहद खुशी है।
विज्ञापन
डॉ. दानिश पर पैरा (दिव्यांग) खिलाड़ियों की फिजियोथेरेपी की पूरी जिम्मेदारी होगी। डॉ. दानिश ने बताया कि उनके नेतृत्व में पैरा खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर फिजियोथेरेपी दी जाएगी, जिससे वे शानदार प्रदर्शन कर सकें। टोक्यो ओलंपिक 2021 में और रिओ ओलंपिक 2016 में भी डॉ. दानिश ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा यूरोप के क्रोएशिया में वर्ल्ड पैरा-शूटिंग चैंपियनशिप, 2018 में एशियन गेम्स जाकार्ता इंडोनेशिया में भी बेहतर सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. दानिश, 2014 से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ जुड़े हैं। विभिन्न घरेलू खेलों में वे अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन