{"_id":"6ad3e987e318281e6a01aced","slug":"dr-badri-prasad-has-become-the-additional-director-health-while-cmo-dr-rajesh-jha-has-been-entrusted-with-the-responsibility-of-state-tuberculosis-officer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1489056-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एडी हेल्थ बने डॉ. बद्री प्रसाद, सीएमओ डॉ. राजेश झा को राज्य क्षय रोग अधिकारी की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एडी हेल्थ बने डॉ. बद्री प्रसाद, सीएमओ डॉ. राजेश झा को राज्य क्षय रोग अधिकारी की जिम्मेदारी
विज्ञापन
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग में हुए फेरबदल के तहत गोरखपुर मंडल और जिले के कई अहम पदों पर नई तैनाती की गई है। अमेठी के गौरीगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल को अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गोरखपुर मंडल बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा को महानिदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं में राज्य क्षय रोग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए सीएमओ की तैनाती होने तक वह गोरखपुर में कार्यभार संभालते रहेंगे।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र की प्रधानाचार्य डॉ. नुपुर श्रीवास्तव को अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, बस्ती मंडल बनाया गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संदेश कुमार श्रीवास्तव को अपर निदेशक के पद पर महानिदेशालय में तैनाती दी गई है। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में भी प्रमुख अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है।
कानपुर देहात के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी के पद पर तैनात रहे डॉ. शलभ मोहन को जिला महिला चिकित्सालय का प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रहे डॉ. संजय कुमार वर्मा को जिला अस्पताल का प्रमुख अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
दोनों अस्पतालों में अब तक कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी तरह अपर निदेशक, गोरखपुर मंडल का कार्यभार डॉ. बीएम राव के पास था। नई तैनाती से इन पदों पर नियमित जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी मिलेंगे।