फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dowry harassment case registered on the instructions of SSP

Gorakhpur News: एसएसपी के निर्देश पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Sun, 16 Jun 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case registered on the instructions of SSP
झंगहा इलाके की ब्रह्मपुर निवासिनी सुमन निषाद ने छह जून को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। एसएसपी के निर्देश पर गीडा पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से गीडा इलाके के बाघागाड़ा निवासी देवानंद निषाद के पुत्र देशमुख उर्फ सुनील निषाद के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही चार पहिया वाहन (क्रेटा कार) के लिए ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे। पिता से मांगने का दबाव बनाने लगे और मना करने पर मारपीट की। मार के कारण ही पेट में पल रहा बच्चा भी मर गया। इसके बाद भी वह लोग जान मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति देशमुख उर्फ सुनील निषाद, ससुर देवानंद निषाद, सास निर्मला देवी एवं ननद रीना निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed