{"_id":"623b610105ed422824333b64","slug":"doubting-on-getting-toffee-could-have-saved-innocent-lives-gorakhpur-news-gkp4308115187","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी मिलने पर संदेह करने से बच सकती थी मासूमों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी मिलने पर संदेह करने से बच सकती थी मासूमों की जान
विज्ञापन

रसगुल और सुगिया को लावारिस हालत में घर के बाहर मिली टॉफी की गठरी पर न तो शंका हुई और न ही आशंका
टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियां भी मर जा रही थीं
कसया (कुशीनगर)। माता-पिता की नासमझी की वजह से चार मासूमों की जान चली गई। घर के बाहर लावारिस हालत में मिली टॉफी की गठरी पर यदि रसगुल ने संदेह किया होता व घर के अंदर नहीं रखा होता तथा सुगिया ने बच्चों को खाने के लिए नहीं दिया होता तो शायद चार मासूमों की जान न जाती। मजदूरी करके बच्चों का पेट पालने वाले रसगुल किसी की चालाकी को नहीं समझ पाए और टॉफी को घर में रख दिए।
बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के जब रसगुल सो के उठे थे तभी उन्हें अपने घर के बाहर टॉफी की गठरी मिली थी। साथ में एक-एक रुपये के नौ सिक्के भी थे। रसगुल ने इसकी जांच-पड़ताल नहीं की। किसी प्रकार की शंका और आशंका नहीं की। कोई संदेह नहीं किया और टॉफी को घर में रख दिया। जबकि लावारिस हालत में मिली ऐसी किसी भी वस्तु को संदेह की नजर से देखना जरूरी था। इसी तरह सुगिया ने भी नासमझी की। जबकि टॉफी पर बैठने वाली मक्खियां भी मर जा रही थीं। इसके बाद तो संदेह करना ही चाहिए था। बावजूद इसके किसी ने भी टॉफी मिलने पर किसी तरह का शक नहीं किया और बच्चों को खाने के लिए दे दी।
--
सुबह 6:30 बजे घर के बाहर दरवाजे पर टॉफी और सिक्के पड़े मिले थे। टॉफी एकत्र करके घर में रख दी थी। पत्नी सुगिया ने टॉफी बच्चों को खाने के लिए दे दी। टॉफी खाते ही बच्चे बेहोश हो गए। टॉफी के रैपर पर बैठ रहीं मक्खियां भी मर जा रही थीं।
विज्ञापन
- रसगुल, जान गंवाने वाले तीन बच्चों के पिता
...
घटनास्थल का जायजा लिया है। बच्चों के पिता रसगुल से बातचीत की है। मातहतों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। परिजनों ने गांव के जिन लोगों पर अंदेशा जताया है, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- अखिल कुमार, एडीजी गोरखपुर जोन
...
यह बेहद दुखद घटना है। आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
- जे रविंद्र गोंड, डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र
...
सभी पहलुओं की तहकीकात की जा रही है। मौके पर फूड विभाग व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सिक्के पाए जाने पर तंत्रमंत्र की घटना होने का अंदेशा जताया जा रहा है, लेकिन इसे सही कारण नहीं माना सकता।
- सचिंद्र पटेल, एसपी कुशीनगर
...
घटना की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपित बख्शे नहीं जाएंगे। उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी।
- वरुण कुमार पांडेय, एसडीएम कसया
मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टॉफी खाने से चार मासूमों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उनके दिशानिर्देश पर एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार, डीआईजी रेंज जे रविंद्र गोंड, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, सीओ कुंदन सिंह, एसओ जयप्रकाश पाठक से घटनाक्रम की जानकारी ली।