फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Double murder for tree in gorakhpur

गोरखपुर में पेड़ काटने के विवाद में मां-बेटे की हत्या, आठ गिरफ्तार, दो फरार

Mon, 24 Aug 2020 09:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, राजगढ़/गगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, राजगढ़/गगहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Aug 2020 09:23 AM IST
सार

  • पुलिस ने 10 लोगों पर हत्या व अन्य धाराओं में दर्ज किया केस, गैंगस्टर भी लगेगा
  • गगहा इलाके के पोखरी गांव में दो सगे भाइयों में पेड़ के विवाद में हुई वारदात
  • एक भाई के पक्ष के लोगों ने दूसरे भाई की पत्नी और युवा बेटे को मार डाला

विज्ञापन
Double murder for tree in gorakhpur
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पोखरी गांव में रविवार सुबह पेड़ काटने को लेकर दो सगे भाइयों अरविंद दुबे और राजेश दुबे में विवाद हो गया। राजेश के पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर अरविंद की पत्नी हेमलता (50) और बेटे हर्ष (23) की हत्या कर दी। इस दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जो अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में देर रात 10 लोगों पर धारा 147/148/149/302/34 के तहत केस दर्ज करके राजेश और उसके साले समेत आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। देर शाम एसएसपी जोगिंदर कुमार भी गांव में पहुंचे और पुलिस को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पोखरी गांव में सगे भाई अरविंद दुबे और राजेश दुबे के बीच एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। अरविंद ने महुआ का पेड़ बेच दिया था, जिसे काटने के लिए रविवार को ठेकेदार पहुंचा था। जैसे ही पेड़ कटना शुरू हुआ, राजेश के परिवार के लोग विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें राजेश और अरविंद समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर, राजेश के साथ मारपीट की खबर पाकर 10-12 की संख्या में उसके साथी और रिश्तेदार गांव में आ गए। ये लोग अरविंद के घर पहुंचे और उनकी पत्नी हेमलता व बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

दोहरे हत्याकांड में इन दस लोगों पर दर्ज किया गया केस

दोनों को घायल कर हमलावर फरार हो गए। गांव वाले जब तक घायलों को अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। दो लोगों की हत्या की खबर पाते ही पुलिस दौड़ी। सीओ बांसगांव भी पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कराकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।
 
दयानंद शुक्ला पुत्र कौशल किशोर निवासी पानापार थाना बांसगांव, अंबुज दूबे पुत्र राजेश दूबे निवासी पोखरी गांव, राजेश दूबे पुत्र स्व विश्वनाथ दूबे निवासी पोखरी गांव थाना गगहा, सुमन दूबे पत्नी राजेश दूबे निवासी पोखरी गांव थाना गगहा, विवेकानंद शुक्ला पुत्र स्व. कौशल किशोर शुक्ला निवासी पानापार थाना बासगांव, सत्यानंद शुक्ला पुत्र स्व. कौशल किशोर शुक्ला निवासी पानापार थाना बांसगांव, राघवेंद्र पुत्र राजेश दूबे निवासी पोखरी गांव थाना गगहा, दुर्गेश पुत्र सुधाकर पांडेय निवासी चड़ेरिया थाना गगहा, रामानंद शुक्ला पुत्र स्व. कौशल किशोर शुक्ला निवासी पानापर थाना बांसगांव, मनोज चंद पुत्र स्व. चन्द्रदीप चंद निवासी पोखरी गांव थाना गगहा पर धारा 147/148/149/302/34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

इन आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार, दो फरार

दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित राजेश दूबे, राघवेंद्र, सुमन दूबे, दयानंद शुक्ल, रामानंद शुक्ल, विवेकानंद शुक्ला, सत्यानंद शुक्ला और दुर्गेश को देर रात गिरफ्तार कर लिया। रामानंद और मनोज चंद फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

एसएसपी जोगिंदर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पेड़ को लेकर रंजिश थी। इसी विवाद में एक पक्ष और उनके रिश्तेदारों ने धारदार हथियार से हमला कर मां-बेटे की हत्या कर दी। घटना में शामिल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed