फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   double murder case could not be disclosed even after four days in Maharajganj

महराजगंज: दोहरे हत्याकांड कांड चार दिन बाद भी नहीं हो सका खुलासा, ठोस सबूत की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 22 Nov 2021 05:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 05:11 PM IST
सार

पुजारी गाय को भोजन कराए बगैर स्वयं भोजन नहीं करते थे। उनके मौत के बाद से ही गाय परिसर में इधर-उधर भटक रही है। परसा मलिक पुलिस भी मंदिर परिसर में मौजूद रही।

विज्ञापन
double murder case could not be disclosed even after four days in Maharajganj
महराजगंज हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेईया गांव में पुजारी एवं साध्वी की हत्या का खुलासा चार दिन बाद भी नहीं हो चुका है। पुलिस पूछताछ के जरिए घटना को अंजाम देने वालो का पता लगाने में जुटी है। लेकिन अब तक कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है। मंदिर परिसर में सोमवार को गांव की कुछ महिला पूजा करने गई। पुजारी की गाय भी इधर उधर धूमती रही।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड के खुलासे से पुलिस काफी दूर है। सोमवार को पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना के बाद से ही क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा अन्य जांच टीमे भी तेजी से काम कर रही हैं। अब तक की जांच में कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


महदेईया गांव के कारण मां मंदिर पर कुछ श्रद्धालु पहुंचे। यहां सभी ने पूजा कर सुख शांति की कामना की। मंदिर परिसर में मृत पुजारी की गाय भी इधर-उधर घूम रही थी। बताया जाता है कि पुजारी गाय को भोजन कराए बगैर स्वयं भोजन नहीं करते थे। उनके मौत के बाद से ही गाय परिसर में इधर-उधर भटक रही है। परसा मलिक पुलिस भी मंदिर परिसर में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में धन जायजाद के लिए हत्या होने की बात सामने आ रही है। इसी को केंद्र बिंदु मानकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। यही कारण है कि मृत पुजारी के भतिजे एवं साध्वी के परिजनो को नेपाल से बुलाकर पूछताछ की गई। अनुमान लगाया जा रहा था कि इनसे पूछताछ में कुछ अहम जानकारी हाथ लगेगी। लेकिन इससे भी कुछ सफलता नहीं मिली है।

पुजारी रामरतन एवं साध्वी कलावती की हत्या कर मंदिर परिसर में बीते शुक्रवार को शव खून से सना हुआ मिला था। उधर, परसा मलिक पुलिस आस पास के लोगों ने जानकारी हासिल करने में जुटी है।


नौतनवां सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बेहद बारीकी से जांच की जा रही है। घटना को अंजाम देने वालो की तेजी से तलाश की जा रही है। पूछताछ कर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। पुलिस टीम तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed