{"_id":"619b81d354dac90c702c544a","slug":"double-murder-case-could-not-be-disclosed-even-after-four-days-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: दोहरे हत्याकांड कांड चार दिन बाद भी नहीं हो सका खुलासा, ठोस सबूत की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: दोहरे हत्याकांड कांड चार दिन बाद भी नहीं हो सका खुलासा, ठोस सबूत की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 22 Nov 2021 05:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Nov 2021 05:11 PM IST
सार
पुजारी गाय को भोजन कराए बगैर स्वयं भोजन नहीं करते थे। उनके मौत के बाद से ही गाय परिसर में इधर-उधर भटक रही है। परसा मलिक पुलिस भी मंदिर परिसर में मौजूद रही।
विज्ञापन
महराजगंज हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेईया गांव में पुजारी एवं साध्वी की हत्या का खुलासा चार दिन बाद भी नहीं हो चुका है। पुलिस पूछताछ के जरिए घटना को अंजाम देने वालो का पता लगाने में जुटी है। लेकिन अब तक कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है। मंदिर परिसर में सोमवार को गांव की कुछ महिला पूजा करने गई। पुजारी की गाय भी इधर उधर धूमती रही।
दोहरे हत्याकांड के खुलासे से पुलिस काफी दूर है। सोमवार को पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना के बाद से ही क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा अन्य जांच टीमे भी तेजी से काम कर रही हैं। अब तक की जांच में कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है।
महदेईया गांव के कारण मां मंदिर पर कुछ श्रद्धालु पहुंचे। यहां सभी ने पूजा कर सुख शांति की कामना की। मंदिर परिसर में मृत पुजारी की गाय भी इधर-उधर घूम रही थी। बताया जाता है कि पुजारी गाय को भोजन कराए बगैर स्वयं भोजन नहीं करते थे। उनके मौत के बाद से ही गाय परिसर में इधर-उधर भटक रही है। परसा मलिक पुलिस भी मंदिर परिसर में मौजूद रही।
विज्ञापन
इस घटना में धन जायजाद के लिए हत्या होने की बात सामने आ रही है। इसी को केंद्र बिंदु मानकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। यही कारण है कि मृत पुजारी के भतिजे एवं साध्वी के परिजनो को नेपाल से बुलाकर पूछताछ की गई। अनुमान लगाया जा रहा था कि इनसे पूछताछ में कुछ अहम जानकारी हाथ लगेगी। लेकिन इससे भी कुछ सफलता नहीं मिली है।
पुजारी रामरतन एवं साध्वी कलावती की हत्या कर मंदिर परिसर में बीते शुक्रवार को शव खून से सना हुआ मिला था। उधर, परसा मलिक पुलिस आस पास के लोगों ने जानकारी हासिल करने में जुटी है।
नौतनवां सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बेहद बारीकी से जांच की जा रही है। घटना को अंजाम देने वालो की तेजी से तलाश की जा रही है। पूछताछ कर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। पुलिस टीम तेजी से काम कर रही है।