Good News: गोरखपुर से आनंद विहार तक चल सकती है डबल डेकर एक्सप्रेस, रेलवे मुख्यालय में मंथन शुरू
यात्रियों की संख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से ही डबल डेकर ट्रेन को गोरखपुर से चलाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर से काफी संख्या में लोग दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जाते हैं। यदि यह ट्रेन चलती है तो इन यात्रियों के लिए काफी सुविधा हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस गोरखपुर तक दौड़ती नजर आएगी। ट्रेन का विस्तार करने की योजना पर काम चल रहा है। इसे लेकर मुख्यालय स्तर पर विमर्श चल रहा है। फिजिबिलिटी जांची जाएगी। इसके बाद टाइम टेबल बनाने की कवायद शुरू होगी। चूंकि योजना पहले चरण में है, ऐसे में कोई भी अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है।
पहले कोहरे और फिर कोविड की वजह से ट्रेन का संचालन ठप रहा। गत दस मई से ट्रेन पटरी पर लौटी, लेकिन यात्रियों की कमी देखी गई, जिससे रेलवे के लिए राजस्व का संकट खड़ा होता रहा। डबल डेकर को लेकर यात्रियों में जो क्रेज था, उसे बढ़ाने के लिए ट्रेन के साथ कई प्रयोग हुए, लेकिन जमीन पर नहीं उतर सके।
माना जा रहा है कि यात्रियों की संख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से ही डबल डेकर ट्रेन को गोरखपुर से चलाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर से काफी संख्या में लोग दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जाते हैं। यदि यह ट्रेन चलती है तो इन यात्रियों के लिए काफी सुविधा हो जाएगी।
जयपुर तक चलने से रह गई थी ट्रेन
लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार के बीच चलने वाली डबल डेकर और नई दिल्ली-जयपुर डबल डेकर को मिलाकर लखनऊ से जयपुर तक डबल डेकर चलाने का प्लान बनाया गया। टाइम टेबल भी जारी हुआ, रूट के कई स्टेशन हटाए गए, कुछ नए स्टेशन जोड़े गए, लेकिन यह कवायद जमीन पर नहीं उतर सकी। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से डबल डेकर एक्सप्रेस को सीतापुर के रास्ते दिल्ली के लिए चलाने का प्लान बनाया गया। समय सारिणी तैयार की गई, लेकिन प्लान जमीन पर नहीं उतर सका।