{"_id":"623aacff5f47fc631910260b","slug":"double-century-of-green-chillies-lemon-prices-also-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: हरी मिर्च की डबल सेंचुरी, नींबू के भी बढ़े भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार: हरी मिर्च की डबल सेंचुरी, नींबू के भी बढ़े भाव
Wed, 23 Mar 2022 10:45 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:45 AM IST
सार
थोक मंडी में आवक कम होने से हरी मिर्च और नींबू के दाम बढ़ गए हैं। फुटकर मंडी में हरी मिर्च 200 रुपये किलो और 10 से 12 रुपये पीस नींबू बिक रहा है।
विज्ञापन
नींबू- मिर्च
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर थोक मंडी में आवक कम होने से फुटकर मंडी में हरी मिर्च के दाम 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। यही हाल नींबू का भी है। फुटकर मंडी में नींबू 10 से 12 रुपये में एक पीस मिल रहा है।
विज्ञापन
महेवा मंडी के थोक व्यापारी हाजी रमजान मेकरानी ने बताया कि पिछले साल की बारिश का असर मिर्च और नींबू की खेती पर पड़ा है। बारिश के कारण 40 से 50 प्रतिशत तक मिर्च और नींबू की फसल खराब हो गई थी। इसका असर बाजार पर दिखने लगा है। इन दिनों हरी मिर्च और नींबू दोनों की आवक मांग की तुलना में आधी हो गई है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से थोक मंडी में हरी मिर्च 60 से 100 रुपये किलो के बीच, तो नींबू 300 से 500 रुपये सैकड़ा बिक रहा है। मेकरानी का कहना है कि कुछ महीनों तक हरी मिर्च और नींबू के दाम कम होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
वहीं, फुटकर सब्जी व्यापारी सुनील ने बताया कि थोक में हरी मिर्च और नींबू के दाम ज्यादा हैं। फुटकर में मिर्च 200 रुपये किलो बिक रही है। यही हाल नींबू का भी है। नींबू 10 से 12 रुपये में एक पीस बिक रहा है।