{"_id":"635a0cecdc2563622e419851","slug":"doordarshan-making-documentary-on-brd-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज पर डाक्यूमेंट्री बना रहा दूरदर्शन, स्वर्ण जयंती समारोह में होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज पर डाक्यूमेंट्री बना रहा दूरदर्शन, स्वर्ण जयंती समारोह में होगा प्रदर्शन
Thu, 27 Oct 2022 10:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:15 AM IST
सार
स्वर्ण जयंती समारोह आयोजन समिति के सदस्यों ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस बारे में जानकारी दी। BRD मेडिकल कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह (1972 बैच) और रजत जयंती समारोह (1997बैच) पांच नवंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
BRD
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दूरदर्शन ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कार्यों पर डाक्यूमेंट्री का निर्माण शुरू कर दिया है। बीआरडी में 1972 से अब तक हुए परिवर्तन सहित सभी विभागों की जानकारी इसमें रहेगी। स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती समारोह आयोजन समिति के सदस्यों ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस बारे में जानकारी दी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह (1972 बैच) और रजत जयंती समारोह (1997बैच) पांच नवंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
समिति के सचिव प्रो डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार के निर्देशन में मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई है। इस दौरान उन्हें तैयारियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन
बताया कि दूरदर्शन की ओर से बनाई जा रही डाक्यूमेंट्री में इंसेफेलाइटिस पर 2017 के बाद से किस तरह काबू पाया गया, इसकी भी जानकारी रहेगी।