फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Door-to-door garbage collectors will not pick up garbage from road

Gorakhpur: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले ड्राइवर नहीं उठाएंगे सड़क से कूड़ा, इस बात के लिए मिलेगा बोनस

Wed, 31 Aug 2022 02:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 Aug 2022 02:20 PM IST
सार

घर-घर से कूड़ा उठाने के कार्य में लगे ड्राइवरों को ड्रेस, रजिस्टर एवं रसीद बुक दी जाएगी। ड्राइवर घरों से कूड़ा इकट्ठा कर घरों के मालिकों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर आदि विवरण अपने रजिस्टर में दर्ज करेंगे। अधिकारी क्रास चेक भी करेंगे। माह के 01 एवं 02 तारीख के बीच डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराए गए प्रत्येक घरों से 100 रुपये की धनराशि लेकर उन्हें रसीद की एक प्रति देंगे।

विज्ञापन
Door-to-door garbage collectors will not pick up garbage from road
Garbage Bin - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर को स्वच्छ बनाने की कवायद को नगर निगम में और तेज कर दिया है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को भी बिल्कुल अलग श्रेणी में बांट दिया गया है। घर-घर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को सड़क से कूड़ा उठाने के कार्य में नहीं लगाया जाएगा। वहीं घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 25 और गाड़ियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इंदौर की तर्ज पर शहर की सफाई व्यवस्था में बदलाव की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर निगम स्रोत स्थल पर ही गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए नई व्यवस्था के तहत मोबलाइजरों की तैनाती करने जा रहा है। ये मोबलाइजर लोगों को घर में ही सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करने संबंधी फायदों के साथ विभिन्न जानकारियां भी देंगे।
विज्ञापन


वहीं, नई व्यवस्था के अनुसार घर-घर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के लिए रूट चार्ट निर्धारित किया जाएगा। हरेक घर के पास गाड़ियों के पहुंचने का समय निर्धारित रहेगा। सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने जोन में घर-घर से कूड़ा उठाने में लगे ड्राइवरों के साथ मिलकर रूट चार्ट तैयार करेंगे। प्रत्येक ड्राइवर अपनेे वार्ड में प्रतिदिन पूरा वार्ड घूमकर कूड़ा कलेक्शन का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हर घर से अलग-अलग कूड़ा लेंगे ड्राइवर
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के अनुसार सभी ड्राइवरों को निर्देशित किया गया कि वे सीधे घरों से ही गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग लेंगे।  
 
ड्राइवरों और सहायकों को मिलेगा कूड़ा उठाने के लिए बोनस

घर-घर से कूड़ा उठाने के कार्य में लगे ड्राइवरों को ड्रेस, रजिस्टर एवं रसीद बुक दी जाएगी। ड्राइवर घरों से कूड़ा इकट्ठा कर घरों के मालिकों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर आदि विवरण अपने रजिस्टर में दर्ज करेंगे। अधिकारी क्रास चेक भी करेंगे। माह के 01 एवं 02 तारीख के बीच डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराए गए प्रत्येक घरों से 100 रुपये की धनराशि लेकर उन्हें रसीद की एक प्रति देंगे। यह राशि नगर निगम कोष में जमा होगी। वहीं, प्रत्येक ड्राइवरों को उनके द्वारा जमा कराई गई राशि का 10 प्रतिशत बोनस के रूप में सैलरी के साथ अलग से दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed