{"_id":"60c5b78b8ee8115abc64c385","slug":"donate-blood-on-world-blood-donor-day-in-district-hospital-and-brd-medical-college-management","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहल: आइए, विश्व रक्तदाता दिवस पर करें महादान, कोरोना का टीका लगवाने वाले भी 14 दिनों के बाद कर सकते हैं रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: आइए, विश्व रक्तदाता दिवस पर करें महादान, कोरोना का टीका लगवाने वाले भी 14 दिनों के बाद कर सकते हैं रक्तदान
Sun, 13 Jun 2021 01:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:15 PM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की संयुक्त पहल।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
कोविड महामारी के बीच ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो गई है। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन, जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। आप घरों से निकलकर आएं और जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में रक्तदान करके महादानी बनें। आपका एक यूनिट रक्त चार लोगों को नई जिंदगी दे सकता हैं। रक्तदान के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन होगा।
मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा। हर रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. राजेश राय ने बताया कि रक्तदान करने से कोई भी दिक्कत नहीं होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है।
कोरोना का टीका लगवाने वाला व्यक्ति भी 14 दिनों के बाद रक्तदान कर सकता है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव ने बताया कि महामारी के बीच रक्तदान करने से कई लोगों की जिंदगी बचाने में मदद मिल सकती है। इस वक्त ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं है। ऐसे में लोग आगे आएंगे तो ब्लड की कमी से किसी की जान नहीं जाने पाएगी।

Trending Videos
ये जानना बेहद जरूरी
- तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकते हैं।
- रक्तदान से हुई खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है।
- एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेटस, एक यूनिट आरबीसी मिलता है।
रक्तदान के लिए जरूरी
- रक्तदाता की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो।
- शरीर का वजन 45 मिलो से अधिक होना चाहिए।
- हीमोग्लोबिन कम से 12.5 फीसदी होना चाहिए।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
जिला अस्पताल में रक्तदान करने के लिए मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी राकेश कुमार मिश्र के मोबाइल नंबर 9452847768 पर संपर्क कर सकते हैं।