{"_id":"66427d8486af1bfbd20a86d6","slug":"dominance-of-girl-students-in-cbse-high-school-and-intermediate-results-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-557534-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीबीएसई के हाई स्कूल और इंटर परिणाम में छात्राओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीबीएसई के हाई स्कूल और इंटर परिणाम में छात्राओं का दबदबा
विज्ञापन
हाईस्कूल में ऐश्वर्या तो इंटर में वैष्णवी को मिले सर्वाधिक नंबर
सीबीएसई ने सोमवार को सुबह 10 बजे जारी किया इंटर का परिणाम
दाेपहर होते-होते घोषित हो गया हाईस्कूल का भी रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया। पहले इंटर का परिणाम आया और इसके बाद हाईस्कूल का भी रिजल्ट घोषित हो गया। हाईस्कूल में ऐश्वर्या गुप्ता और इंटर में वैष्णवी पांडेय को जिले में सबसे अधिक नंबर मिले। जैसे ही परिणाम जारी होने की सूचना मिली, बच्चे अपना-अपना परिणाम जानने के लिए वेबसाइट देखने लगे। स्कूलों में भी चहल-पहल बढ़ गई।
स्कूलों में प्रधानाचार्य व शिक्षक बोर्ड की वेबसाइट खंगालने में जुट गए। दोपहर होते-होते एक-एक कर सभी परिणाम विद्यालयवार आ गए। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र ने मोबाइल, साइबर कैफे और लैपटॉप से अपने नंबर की जांच की। उनकी उम्मीदें परवान चढ़ीं, तो चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी स्कूलों में पहुंचे। छात्रों ने शिक्षकों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हिप-हिप हुर्रे बोलते हुए हवा में उछलकर पास होने की खुशी मनाई। एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। दोस्तों और टीचर्स संग मोबाइल फोन से सेल्फी ली। कुछ ने मंदिरों में जाकर पूजा की। यह सिलसिला खत्म हो पाता, इसके पहले ही दोपहर करीब एक बजे 10वीं की रिजल्ट भी जारी हो गए।
10वीं में 90 तो इंटर में 69 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
वर्तमान में गोरखपुर में कुल 125 सीबीएसई स्कूल हैं। 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष कुल 15631 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 14085 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। यानी उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 90.10 रहा। जबकि इंटर की परीक्षा में शामिल 14107 विद्यार्थियों में से 9787 उत्तीर्ण हुए। इंटर में छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 69.37 रहा। इंटर में 11897 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 9167 विद्यार्थी उत्तीर्ण होने में सफल रहे।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट
1- वैष्णवी पाण्डेय, 98%, सेंट जेवियर्स स्कूल, पांडेयपार, कौड़ीराम
2- साक्षी सिंह, 97.4%, आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी
3- अमृतेश त्रिपाठी, 97%, द पिलर्स
3- आदर्श सिंह, 97%, सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
3- अंश प्रताप चन्द, 97%, गोरखपुर पब्लिक स्कूल
हाईस्कूल -
1- ऐश्वर्या गुप्ता, 98.6%, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल
2- ऋतुराज त्रिपाठी, 97.8%, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
3- अगस्त्य चौधरी, 97.6%, आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी
3- राज निषाद, 97.6%, एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़
इन स्कूलों में मना जश्न
कई स्कूलों की तरफ से छात्रों के लिए नाश्ते का इंतजाम किए गए थे। शहर के आरपीएम एकेडमी, सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, स्टेपिंग स्टोन स्कूल, द पिलर्स स्कूल, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगर लोटेरो, आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, रैंपस, जेपी एजुकेशन एकेडमी, एबीसी पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल समेत अन्य स्कूलों में जश्न का माहौल बना रहा।
शिक्षकों ने आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
रिजल्ट आने के बाद सफल छात्रों को खूब पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए शिक्षकों ने प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों के रिजल्ट को देखकर उनके मम्मी-पापा भी गदगद नजर आए। शिक्षक से मिलकर लोगों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए बच्चों की सफलता का श्रेय उनको दिया। छात्रों की कामयाबी पर स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजर ने भी उनको खूब बधाई दी।