{"_id":"5fe5f15b68941c26ef0abb9a","slug":"documentary-film-will-be-made-on-history-of-freedom-fighters","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर सांसद रवि किशन बोले, क्रांतिकारियों के इतिहास पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर सांसद रवि किशन बोले, क्रांतिकारियों के इतिहास पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म
Fri, 25 Dec 2020 07:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Dec 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
MP Ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में दस दिवसीय पंडित रामप्रसाद बिस्मिल बलिदानी मेला और खेल महोत्सव का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान स्थली मंडलीय कारागार परिसर में डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह फिल्म आजादी के आंदोलन में महती भूमिका निभाने वाले युवा क्रांतिकारियों को समर्पित होगा। आज के युवाओं के आइकॉन है बिस्मिल, आजाद और भगत सिंह सरीखे जैसे युवा क्रांतिकारी जिनके बलिदान से देश को आजादी मिली। शहीद मेले में प्रतिभाग किए रंगोली स्केचिंग एवं पेंटिंग तथा रेत शिल्प कला के प्रतिभागियों के विजेताओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय रूप में सम्मानित किया।
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक आलोक शाही ने कहा कि देश इन क्रांतिवीरों का ऋणी है। बेइंतहा जुल्म और गुलामी की दास्तां सुन रूह कांप जाती थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी ने बिस्मिल जी की यादों को जेल में सुरक्षित रखने का वृतांत बताया और उन्हें दर्शन कराया।
विज्ञापन
मेला के संयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। संचालन रमेश चंद्र त्रिपाठी और आभार ज्ञापन जेलर प्रेम सागर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर पार्षदगण अशोक मिश्रा, रणंजय सिंह जुगनू, मंता लाल यादव, अनिरुद्ध पांडेय एडवोकेट, बृजेश मणि मिश्रा अर्चना सिंह, चंदा सिन्हा, प्रेमनाथ सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, महेश वर्मा माऊ, अभिषेक जायसवाल, आशीष राज पांडेय, ध्रुव पांडेय, अंकुर, सुमित सरताज, अभिषेक बिट्टू, अभिषेक प्रधान, फणींद्र सिंह बबलू, पंकज शुक्ला, प्रदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।