फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor slaps Timardar for not giving money in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में रुपये न देने पर डॉक्टर ने तीमारदार को मारा थप्पड़, पुलिस से की शिकायत

Sat, 11 Feb 2023 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Feb 2023 10:32 AM IST
सार

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं मिली है। अगर तीमारदार शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Doctor slaps Timardar for not giving money in Gorakhpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीमारदार ने एक डॉक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत गुलरिहा थाना पुलिस से की है। मामला सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का है। आरोप कैंसर की सर्जरी करने वाले डॉक्टर पर लगा है।
विज्ञापन


खोराबार निवासी तीमारदार भोले सिंह ने गुलरिहा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मंगलवार को मां को अंकोलॉजी सर्जरी विभाग में भर्ती कराया। डॉक्टर ने देखने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर में ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को डॉक्टर ने 30 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


इस पर रुपये देने के बदले रकम की रसीद मांगी तो डॉक्टर भड़क गए। विरोध करने पर डॉक्टर ने चार पांच थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही प्राचार्य और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मामले में अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं मिली है। अगर तीमारदार शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed