फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor rings neighbour's doorbell in society, creates ruckus

Gorakhpur News: सोसाइटी में डॉक्टर ने पड़ोसी के दरवाजे की घंटी बजाई, हंगामा

Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Doctor rings neighbour's doorbell in society, creates ruckus
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित एक अपाॅर्टमेंट में शनिवार शाम करीब छह बजे एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई। एक डॉक्टर ने गलती से अपने कमरे की जगह पड़ोसी के कमरे की घंटी (कॉल-बेल) बजा दी। लगातार कॉल बेल बजने से महिला ने जब दरवाजा खोला तो डॉक्टर को देखकर वह और उनका परिवार घबरा गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर नशे की हालत में थे, जिसके कारण वह अपने कमरे की बजाय पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए महिला ने तुरंत सिक्योरिटी गार्ड को फोन करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद शाहपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने डॉक्टर को समझाकर उनके कमरे तक पहुंचाया। इस दौरान सोसाइटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के पहुंचने पर संबंधित डॉक्टर ने अपनी गलती स्वीकार की और पड़ोसी परिवार से माफी भी मांगी। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि यह एक मानवीय भूल का मामला था, जिसे मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed