{"_id":"647796fb6d1541d7e00a0b84","slug":"doctor-pointed-pistol-at-ward-boy-son-of-bjp-councilor-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-188949-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डॉक्टर ने भाजपा पार्षद के वार्ड ब्वॉय पुत्र को सटाई पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डॉक्टर ने भाजपा पार्षद के वार्ड ब्वॉय पुत्र को सटाई पिस्टल
विज्ञापन
महिला नर्स से बातचीत करने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
शाहपुर इलाके के बिछिया नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का मामला, नहीं दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के बिछिया अकोलवा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर एक डॉक्टर ने पार्षद के वार्ड ब्वॉय पुत्र को पिस्टल सटा दी। आरोप है कि महिला नर्स से आरोपी आए दिन बातचीत कर उसे परेशान करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने लाई। देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
जानकारी के मुताबिक, बिछिया के अकोलवा स्थित भाजपा पार्षद राजेश कुमार के मकान में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। पार्षद का बेटा राहुल कुमार स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत है। इसी स्वास्थ्य केंद्र से लगभग पांच महीने पहले महिला स्टाफ नर्स का तबादला गायत्री नगर स्वास्थ्य केंद्र पर हो गया है।
आरोप है कि मंगलवार शाम 7:00 बजे स्टॉफ नर्स ने वार्ड ब्वॉय राहुल को फोन किया था। इस बात की जानकारी गायत्री नगर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर रजत पाल को हुई। बुधवार दोपहर 2:00 बजे के करीब डॉक्टर बिछिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान पार्षद राजेश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
आरोप है कि डॉक्टर ने पार्षद से कहा कि अपने बेटे को समझा दीजिए, स्टाफ नर्स से बात ना करे। इसी को लेकर डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर डॉक्टर ने पिस्टल निकालकर वार्ड ब्वॉय की कनपटी पर सटा दी, जिससे स्टाफ और मरीजों में हड़कंप मच गया।
कुछ देर तक स्वास्थ्य केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पार्षद की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझा कर थाने ले आई।
डॉक्टर ने खुद दीवार से सिर फोड़ा
वार्ड संख्या 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के भाजपा पार्षद राजेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर दोपहर में स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और मुझसे बेटे की शिकायत करते हुए स्टाफ नर्स से बात करने के बारे में बेटे से पूछने लगे। बेटे ने बताया कि नर्स रिश्तेदार है और एक साथ काम करते हैं, आपस में बात कर ली तो कौन सी गलती कर दी। इतने पर डाॅक्टर ने पिस्टल निकालकर सटा दी। डॉक्टर ने खुद दीवार में अपना सिर लड़ा कर फोड़ लिया।
....
कोट
किसी नर्स को लेकर डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय आपस में विवाद किए हैं। पिस्टल सटाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, शाहपुर