फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor, Nurse and Ward Boy Home Quarantine due to coronavirus in gorakhpur

गोरखपुर: चिकित्सक, नर्स व वार्ड ब्वॉय हुए होम क्वारंटीन, ये है बड़ी वजह

Thu, 04 Jun 2020 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jun 2020 11:41 AM IST
सार

  • 14 लोग हुए होम क्वारंटीन
  • 81 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है

विज्ञापन
Doctor, Nurse and Ward Boy Home Quarantine due to coronavirus in gorakhpur
(फाइल फोटो)। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज में बुधवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद संक्रमित का इलाज करने वाले दो डॉक्टर, दो नर्स और एक वार्ड ब्वॉय ड्यूटी पर नहीं आए। बताया जा रहा है कि वे होम क्वारंटीन हो गए हैं। इसके अलावा वार्ड के 10 और लोग भी सहमे  हुए हैं।

विज्ञापन


14 लोग हुए होम क्वारंटीन
पाली। नेवास गांव में दंपति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को गांव में पहुंचकर उनके संपर्क में आने वाले रिश्तेदार और उनके परिजनों को होम क्वारंटीन की सलाह दी है। इसके अलावा पति और पत्नी माड़र गांव में भी गए थे।
विज्ञापन


वहां भी टीम पहुंचकर लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह देते हुए एहतियात के बरतने के निर्देश दिए है। डॉ. सीपी मिश्र ने परिजनों को होम क्वारंटीन कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

81 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है

बीआरडी में इस समय 81 मरीजों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पीपीगंज का नया गांव निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति 19 मई को मुंबई से लौटा था। तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में 31 मई को भर्ती हुआ। जांच के लिए नमूना लिया गया था।

सहजनवां के कटसहरा के पास स्थित पिपरा हेमा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक 29 मई को मुंबई से आया था। कटसहरा स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मई को उसका सैंपल लिया गया था। दोनों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। इसके अलावा भटहट के मौलाखोर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति 20 दिन पहले मुंबई से लौटा था।

गांव के संपदा देवी इंटर कॉलेज में क्वारंटीन था। इस बीच दो दिन पूर्व नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दोनों के गांव को सील कर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। उनके संपर्क वालों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed