{"_id":"65ece04dd7533ce7e40a80a4","slug":"doctor-couples-car-collides-with-a-tree-husband-dies-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-492444-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डॉक्टर दंपती की कार पेड़ से टकराई, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डॉक्टर दंपती की कार पेड़ से टकराई, पति की मौत
विज्ञापन
फोटो
कैंपियरगंज इलाके में हुई घटना, पत्नी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया
महराजगंज के सिसवा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात थे डॉ. प्रदीप मौर्य
अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र के महावनखोर के पास शुक्रवार रात डॉक्टर दंपती की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में डॉ. प्रदीप मौर्य (34) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी डॉ. अरुणिमा मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र के कोड़ासी गांव निवासी डॉ. प्रदीप मौर्य की महराजगंज के सिसवा में स्वास्थ्य केंद्र पर तैनाती थी। वह पत्नी डाॅ. अरुणिमा मौर्य के साथ वहीं पर रहते थे। शुक्रवार की रात पत्नी के साथ कार से एक रेस्त्रां में खाना खाने गए थे। दोनों खाने के बाद वापस महराजगंज जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और फिर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने डॉ. प्रदीप मौर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं, डॉ. अरुणिमा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने डाॅ. अरुणिमा को शाहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
...
एक साल पहले हुई थी शादी
डॉ. प्रदीप मौर्य की शादी अरुणिमा से करीब एक साल पहले ही हुई थी। हादसे के बाद दोनों ही परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है डॉ. प्रदीप के पिता कृष्ण मुरारी की मौत भी 25 साल पहले सड़क हादसे में हुई थी।