फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor couple special story during Corona ward duty in maharajganj

बच्चों को गांव छोड़कर दिनरात अस्पताल में ड्यूटी कर रहे हैं ये दंपती, लोगों की ऐसे कर रहे हैं सेवा

Wed, 22 Apr 2020 05:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Doctor couple special story during Corona ward duty in maharajganj
डॉ. अनीता त्रिपाठी व डॉ. एवी. त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना से जंग में हर कोई अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभा रहा है। कोरोना योद्धाओं में डॉक्टर दंपती दूसरों की सेवा करने में पूरे मनोयोग से जुटे हैं। अपने बेटे एवं बेटी से दूर फर्ज निभा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्हें जब भी बच्चों की याद आती है तो फोन या फिर वीडियो काल के माध्यम से बात कर मन को तसल्ली देते हैं। छोटी उम्र में मम्मी-पापा से दूर बच्चे इन दिनों दादा दादी के पास हैं। जिला चिकित्सालय महराजगंज में डॉ. एवी. त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी डॉ. अनीता त्रिपाठी सिद्धार्थनगर के बसंतपुर सीएचसी पर तैनात हैं।
विज्ञापन


पति-पत्नी दोनों अपने तैनाती स्थल पर दायित्व निवर्हन में निष्ठा के साथ जुटे हैं। इनका बेटा आदविक 4 एवं लवी 5 देवरिया जिले के नोनापार गांव में अपने दादा दादी के पास हैं। कोरोना के वजह ड्यूटी की गंभीरता को देखते हुए दोनो बच्चे मम्मी पापा से दूर हैं। बीते एक माह से इन दोनों से फोन पर बातचीत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार से पहले देश

डॉ. एवी. त्रिपाठी ने बताया कि इन दिनों ड्यूटी के दौरान बेहद सतर्कता बरतनी पड़ती है। पत्नी भी फोन से खाली वक्त में हाल चाल लेती रहती हैं। हम दोनों एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए फर्ज के पथ पर अग्रसर हैं। देश एवं समाज की सेवा सर्वोपरि है। ऐसे में सेवा की जिम्मेदारी मिली, यह गर्व की बात है। घर से मां बाप भी फोन पर उत्साहित करते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि कमरे में जाने के बाद सबसे पहले पूरे शरीर को सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश करता हूं। वहीं सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। ऐसे समय में सभी लोगों को सजग रहने की जरूरत है, जिससे इस महामारी से बचाव किया जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed