{"_id":"66bbcb706d4907bfc900f1e9","slug":"doctor-and-engineer-lost-rs-48-lakh-in-search-of-profit-in-shares-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-652279-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शेयर में मुनाफे के चक्कर में डॉक्टर व इंजीनियर ने गंवाए 48 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शेयर में मुनाफे के चक्कर में डॉक्टर व इंजीनियर ने गंवाए 48 लाख
विज्ञापन
नोट - खबर अधूरी और जानकारी मांगी गई है
एम्स के डॉक्टर के साथ 28 लाख और इंजीनियर के साथ हुई 20 लाख की ठगी
साइबर अपराध थाने में दोनों पीड़ितों ने दी तहरीर, केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शेयर मार्केट में रुपये लगाकर कम समय में अधिक मुनाफा पाने के लालच में एम्स के डॉक्टर ने 28 लाख और इंजीनियर ने 20 लाख रुपये गंवा दिए। दोनों को शुरुआत में मुनाफा हुआ था और फिर अधिक रकम लगाने पर डूब गया। अब दोनों को ठगी का एहसास हुआ तो फिर साइबर थाने में प्रार्थनापत्र दिए। रविवार को साइबर अपराध थाने में अलग-अलग तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। बैंक से संपर्क कर साइबर पुलिस रुपये को होल्ड कराकर वापस लाने की कोशिश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए एप को डाउनलोड किया था और फिर ठगी के शिकार हो गए। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर पर शेयर बाजार में निवेश कर अच्छे रिटर्न का एक एड देखा। दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर एक व्हाट्सएप ग्रुप खुल गया। वहां एडमिन और अन्य लोग मोटे रिटर्न के स्क्रीनशॉट पोस्ट कर इंवेस्ट करने के लिए कह रहे थे। शुरुआत में उन्होंने दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन ग्रुप में अन्य मेंबर्स की प्रतिक्रियाओं ने उन्हें एडमिन के निर्देशों के अनुसार निवेश करने का लालच दिया।
उन्होंने पैसा लगाने के लिए एक ऑनलाइन लिंक के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया और 28 लाख रुपये इनवेस्ट कर दिए। जब उन्होंने कुछ रकम निकालने की कोशिश की तो नहीं निकाल पाए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। कुछ इसी तरह ही इंजीनियर भी ठगी के शिकार हुए हैं।