फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   doctor and engineer free coaching

कोरोना संकट में डॉक्टर-इंजीनियर बनने की मुफ्त कोचिंग

Mon, 07 Sep 2020 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
doctor and engineer free coaching
कोरोना संकट में डॉक्टर-इंजीनियर बनने की मुफ्त कोचिंग
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके गोरखपुर के कौड़ीराम क्षेत्र के डॉ. राजीव रंजन गुप्ता कोरोना संकट में विद्यार्थियों को विभिन्न बोर्ड के अलावा डॉक्टर और इंजीनियर बनने की मुफ्त कोचिंग दे रहे हैं। इसमें उन्हें एम्स से मेडिकल की पढ़ाई कर चुके साथी के अलावा आईआईटी और बिहार पीसीएस टॉपर रहे दोस्तों का भी साथ मिल रहा है। इन सबके साथ मिलकर उन्होंने दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मुफ्त वीडियो लाइब्रेरी भी बनाई है।
डॉ. राजीव ने बताया कि पढ़ाई के दौरान भाषा के रोड़े को महसूस किया तो हिंदी भाषी क्षेत्र के युवाओं के लिए एमबीबीएस के सिलेबस को हिंदी का रूप दिया। छोटे छोटे उदाहरण और शब्दों का इस तरह चयन किया कि कोई भी छात्र नोबल की भांति अपनी पढ़ाई को कर सकता है। इस समय इंटरनेट के माध्यम से चार लाख एमबीबीएस छात्र और 10 लाख से ज्यादा नीट यूजी के छात्रों को हिंदी भाषा में विज्ञान और चिकित्सीय शिक्षा दे रहे हैं। डॉ. रंजन ने बताया कि कोरोना संकट में तनाव और आर्थिक संकट से परेशान बारहवीं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उन्होंने केमिस्ट्री की किताबें हिंगलिश (हिंदी+इंग्लिश) में लिखी हैं। निशुल्क वीडियो और साइकोलॉजिकल काउंसलिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अब तक आठ से अधिक किताबों को हिंदी भाषा में लिख चुके डॉ. राजीव रंजन गुप्ता के साथ दिल्ली आईआईटी के दोस्त भी अपने जैसे छात्रों के हित में कार्य कर रहे हैं। मयूर राजदेव तकनीकी तौर पर मदद कर रहे हैं। बिहार पी सी एस टॉपर भाष्कर ज्योति सिविल सर्विसेज के लिए क्लासेज ले रहे हैं, जबकि मोटिवेशनेल स्पीकर अमरीश शुक्ल छात्रों के लिए साइकोलॉजिक काउंसलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कोई भी छात्र 7399999200 या 7399999300 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed