{"_id":"645a96c8c0342356bc04ee04","slug":"do-not-let-unauthorized-person-inside-the-polling-station-gorakhpur-news-c-7-1-158883-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्र के अंदर अनधिकृत व्यक्ति को न जाने दें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्र के अंदर अनधिकृत व्यक्ति को न जाने दें : डीएम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुुनाव में मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन में निर्वाचन में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अर्धसैनिक बलों को ब्रीफ किया गया। डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने सभी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने की अपील की।
डीएम संदीप कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी पार्टी का कैंप न लगने दिया जाए। मतदान केंद्र के अंदर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के संबंध में संबंधित थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी को दूरभाष के जरिये तत्काल सूचित किया जाए। ड्यूटी पर लगी समस्त पुलिस फोर्स मतदाताओं से मधुर व्यवहार करे। मतदाताओं से किसी भी प्रकार की अभद्रता न होने पाए। मतदान केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन तथा अन्य कोई वर्जित सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
मतदान केंद्र पर अव्यवस्था फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने समकक्ष जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। डीएम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है। इसलिए पोलिंग बूथों पर ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी, कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करें।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम अभिनव रंजन, एएसपी संतोष सिंह, समस्त एसडीएम, सीओ और एसओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।