{"_id":"654d36cf75c25b5a850826b7","slug":"do-not-allow-firecrackers-to-be-sold-in-the-public-police-should-monitor-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-364808-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आबादी में न बिकने दें पटाखा, पुलिस करें निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आबादी में न बिकने दें पटाखा, पुलिस करें निगरानी
विज्ञापन
-पूर्व में आगजनी या विस्फोट वाले जगहों पर रहेगी विशेष नजर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर हो या फिर गांव का कस्बा घनी आबादी में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। मुख्य बाजार में स्थाई और अन्य इलाकों में अस्थाई लाइसेंस धारक ही पटाखा बेच सकेंगे। आईजी रेंज ने इस संबंध में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जिलोंं के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर निर्देश का सख्ती से पालन कराने को कहा है।
जानकारी के मुताबिक, दिवाली से पहले ही बिना लाइसेंस के पटाखा बनाने व बेचने वाले सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस की नजर से बचने के लिए सघन जगह या अपने घर में पटाखा रखकर बेचते हैं। जिसकी वजह से गोरखपुर व आसपास के जिलों में कई हादसे हो चुके हैं। ऐसी पुनरावृत्ति फिर से न हो, इसके लिए आईजी रेंज जे. रविंद्र ने रेंज के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर कहा है कि इसको लेकर सतर्क रहें।