फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM says do not hide any jamati from delhi markaz in maharajganj

कोरोना से बचाव के लिए डीएम ने लोगों से मांगी मदद, कहा- न छिपाएं ये बात

Sat, 04 Apr 2020 12:34 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Apr 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
DM says do not hide any jamati from delhi markaz in maharajganj
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला

अल्पसंख्यक समुदाय के लोग जमात में शामिल होने से जुड़ी सूचनाओं को प्रशासन से न छिपाएं बल्कि उसे बताना सुनिश्चित करें। सूचना छिपाने से वे स्वयं के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों व समाज को खतरे में डाल देंगे। ऐसे में यह जरुरी है कि सूचनाओं को सही समय पर प्रशासन को दिया जाए जिससे कि बचाव को लेकर आवश्यक कदम उठाया जा सके।

विज्ञापन


ये बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने शनिवार को सदर कोतवाली में आयोजित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली से तब्लीगी जमात मरकज से लौटकर आने के बाद जिले के कुछ लोगों द्वारा छुपाई गई सूचना ने समाज के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। ऐसे में सभी का यह दायित्व है कि वे स्वयं, परिवार व समाज के हित को देखते हुए समय से सूचना उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


समुदाय के जिम्मेदार भी ऐसे लोगों का पता करें जो किसी आयोजन आदि से लोटे हों, यदि कोई ऐसा हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि जिला व पुलिस प्रशासन सभी के बचाव को लेकर कृत संकल्पित है, ऐसे में सभी प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान एसडीएम आरबी सिंह, सीओ देवेंद्र कुमार, हाजी मौलाना मोइनुद्दीन, शमशुल हुदा खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमात से लौटे लोगों की होगी सैम्पलिंग
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि एक मार्च अथवा उसके बाद दिल्ली के जमात अथवा अन्य किसी भी जमात से वापस लौटे लोगों की चिकित्सकीय स्क्रीनिंग व सैम्पलिंग कराई जाएगी। ऐसे में यदि कोई भी व्यक्ति जमात से वापस लौटा हो तो वह रविवार की शाम पांच बजे तक अनिवार्य रुप से यह सूचना काल, मैसेज व व्हाट्सएप के माध्यम से जिला प्रशासन के नंबर 05523-222162, 9005874545 तथा स्वास्थ्य विभाग के नंबर 7518526772 व 9118101613 पर उपलब्ध करा सकता है। निर्धारित समय तक सूचना न उपलब्ध कराने व बाद में सज्ञान में आने पर ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed