फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM K Vijayendra pandian expressed resentment at officers for ignoring social distancing in gorakhpur

सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी पर भड़के डीएम, कहा- 'बंद कर दें दफ्तर'

Tue, 19 May 2020 08:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 May 2020 08:43 AM IST
सार

  • रजिस्ट्री ऑफिस में भीड़ देख भड़के डीएम, कहा बंद कर दें दफ्तर
  • सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी पर डीएम ने अफसरों पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
DM K Vijayendra pandian expressed resentment at officers for ignoring social distancing in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर जुटी भीड़ देख डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने नाराजगी जताई। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करा पा रहे तो क्यों नहीं दफ्तर बंद कर दे रहे।

विज्ञापन


यही नहीं वहां से निकलते समय उन्होंने अधिवक्ताओं और डीड लेखकों से यह कहते हुए घर जाने को कहा कि अब रजिस्ट्री नहीं होगी। हालांकि उनके लौटते ही पूर्व की ही तरह शाम पांच बजे तक रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन


एआईजी स्टांप कमलेश शुक्ला का कहना है कि उनकी ड्यूटी कालेसर जीरो प्वाइंट पर कामगारों को घर भेजने के लिए लगी है। वह दफ्तर में नहीं थे पर डीएम के निरीक्षण की सूचना उन्हें मिली। एआईजी ने बताया कि उन्होंने अपने मातहतों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ही रजिस्ट्री कराने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मगर डीएम के निरीक्षण के दौरान भीड़ दिखी जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई है। उनका कहना था कि डीएम की तरफ से अभी कोई कार्रवाई की सूचना नहीं है। अलबत्ता उन्होंने दोनों उप निबंधन कार्यालय के सब रजिस्ट्रार को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।

हिदायत दी है कि एक समय में एक ही पार्टी को निबंधन के लिए दफ्तर में एंट्री दी जाए। वे जब निकलें तो ही दूसरे को प्रवेश दिया जाए। मास्क और सैनिटाइजर का भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed