{"_id":"66bdb66bc23c8ba7100727c9","slug":"dm-commissioner-congratulated-independence-day-in-gorakhpur-hoisted-the-flag-2024-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2024: कमिश्नर-डीएम ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, ध्वजारोहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2024: कमिश्नर-डीएम ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, ध्वजारोहण किया
Thu, 15 Aug 2024 01:34 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने ध्वजारोहण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ पर डीएम कृष्णा करुणेश ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया, साथ ही डीएम ने देश की आजादी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वहीं, कमिश्नर अनिल ढींगरा ने भी कमिश्नर कार्यालय पर ध्वाजारोहण करने के बाद कर्मियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इसके पहले बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को सुबह कमिश्नर कार्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्ण करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीडीओ संजय मीना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
डीएम ने ध्वजारोहण किया
- फोटो : अमर उजाला
यह रैली अंबेडकर चौराहा, गोलघर होते हुए सेंट एंड्रयूज कॉलेज तक पहुंची। कमिश्नर ने अनिल ढींगरा ने कहा कि हर घर तिरंग अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र प्रेम की भावना से जुड़ना चाहिए। यह समस्त देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का पर्व है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग, हर श्रेणी के व्यक्ति का योगदान आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को हर संभव प्रयास करने हैं। उन्होंने प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। रैली में सिविल डिफेंस, स्कूली बच्चे, विकास भवन के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग, हर श्रेणी के व्यक्ति का योगदान आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को हर संभव प्रयास करने हैं। उन्होंने प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। रैली में सिविल डिफेंस, स्कूली बच्चे, विकास भवन के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।