फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: 499 साल बाद बन रहा महासिद्धि योग, जानिए क्यों खास है ये दिवाली

Sat, 14 Nov 2020 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
diwali 2020 date time Diwali today, Mahasiddhi Yoga is being made after 499 years
दिवाली - फोटो : Pixabay

पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव का मुख्य पर्व दिवाली शनिवार को पूजन-अर्चन के बीच हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस बार दिवाली खास होने जा रही है। अखिल भारतीय विद्वत महासभा के प्रवक्ता पंडित शरद चंद्र मिश्र के मुताबिक 499 वर्ष के बाद महासिद्धि का दुर्लभ संयोग बन रहा है।


 

diwali 2020 date time Diwali today, Mahasiddhi Yoga is being made after 499 years
diwali 2020 - फोटो : अमर उजाला।

दिवाली के दिन सिद्धि एवं सर्वाथ सिद्धि योग मिलकर महा सिद्धि का संयोग बना रहे हैं, जो सभी के लिए शुभदायक है। इस योग में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं कुबेर की आराधना करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी।

 

diwali 2020 date time Diwali today, Mahasiddhi Yoga is being made after 499 years
दिवाली - फोटो : Pixabay

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को दिवाली के दिन ब्रह्ममुहूर्त में पितृगण एवं देवताओं का पूजन करें। संभव हो तो उपवास या फलाहार करके गोधूलि बेला में या वृष, सिंह, वृश्चिक आदि स्थिर लग्न में श्री गणेश कलश षोडश मातृका एवं महालक्ष्मी का षोडषोपचार पूजन करें। पूजन थाली में 26 दीये और एक अतिरिक्त चौमुखा दीप प्रज्वलित कर दीपमालिका का पूजन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 date time Diwali today, Mahasiddhi Yoga is being made after 499 years
मंदिर में दीपदान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति की चांदी आदि के सिक्के से पूजन करना शुभ माना जाता है। चौमुखा दीपक को रात भर जलने-जलाने की व्यवस्था करनी चाहिए। अंत में दवात के रूप में माता काली, कलम बही के रूप में मां लक्ष्मी और सरस्वती तथा कुबेर के तुला रूप में पूजन करना फलदाई होगा।

विज्ञापन
diwali 2020 date time Diwali today, Mahasiddhi Yoga is being made after 499 years
दिवाली के मौके पर खरीदारी करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
यह है दिवाली का पूजन मुहूर्त
  • लक्ष्मी पूजन मुहूर्त- शाम 05.24 से 07.29 मिनट तक
  • अवधि- दो घंटे पांच मिनट
  • प्रदोष काल- शाम 05.24 से 08.06 तक प्रदोष काल
  • वृषभ काल- शाम 05.24 से 07.29 मिनट तक
  • अमावस्या तिथि प्रारंभ - दोपहर 01.49 मिनट से
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed