{"_id":"617a55bbd46c795118182166","slug":"diwali-2021-application-for-license-of-temporary-firecracker-shops-started-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली 2021: गोरखपुर शहर के 11 स्थानों पर लगेंगी पटाखों की दुकानें, लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली 2021: गोरखपुर शहर के 11 स्थानों पर लगेंगी पटाखों की दुकानें, लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू
Thu, 28 Oct 2021 01:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:18 PM IST
सार
पिछले साल 2020 में कुल 359 दुकानों, जबकि 2019 में 410 पटाखों की दुकानों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया गया था। इस बार भी प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर उन्हीं को पहले लाइसेंस जारी करेगा, जिन्हें पिछले साल जारी किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में इस बार कचहरी क्लब ग्राउंड और जुबिली स्कूल ग्राउंड समेत 11 स्थानों पर पटाखों की अस्थायी दुकानें लग सकेंगी। अस्थायी दुकानों के लिए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो दिनों में 250 से अधिक दुकानदारों ने अस्थायी लाइसेंस के लिए प्रशासन के पास आवेदन किया है। उधर, डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर प्रशासन एवं पुलिस की टीमों ने पटाखों की सभी स्थायी लाइसेंस प्राप्त दुकानों और गोदामों का सत्यापन शुरू कर दिया है।
जानकारी अनुसार, पिछले साल 2020 में कुल 359 दुकानों, जबकि 2019 में 410 पटाखों की दुकानों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया गया था। इस बार भी प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर उन्हीं को पहले लाइसेंस जारी करेगा, जिन्हें पिछले साल जारी किया गया था। कचहरी क्लब, जुबिली स्कूल ग्राउंड और असुरन में पटाखों की दुकानें लगाने के लिए ज्यादा आवेदन आ रहे हैं।
यहां लगेंगी पटाखों की अस्थायी दुकानें
कचहरी क्लब, टाउनहाल का मैदान, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज का मैदान, जनता इंटर कॉलेज का मैदान, चरगावां, दयानंद इंटर कॉलेज का मैदान, राजकीय पूल्ड आवास का मैदान, बरगदवां, नीनाथापा इंटर कॉलेज का मैदान, डीबी इंटर कॉलेज का मैदान, डीएवी डिग्री कॉलेज का मैदान, राजकीय पॉलिटेक्निक छात्रावास का मैदान, लक्ष्मीशंकर खरे पार्क और चंपा देवी पार्क।
विज्ञापन
आवेदन के लिए यह प्रक्रिया जरूरी
आवेदन प्रक्रिया के दौरान 500 रुपये का चालान एसबीआई में जमा करना होगा। संबंधित थाने की रिपोर्ट लगानी होगी। फायर ब्रिगेड से एनओसी लेनी होगी। 630 रुपये का इंश्योरेंस कराना भी अनिवार्य है।
सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के 11 स्थानों पर पटाखों की अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नियमानुसार जो पात्र होंगे उन्हें लाइसेंस जारी किया जाएगा।