{"_id":"5f9bf0a61538ea716a63ff03","slug":"diwali-2020-indian-skirting-will-be-used-in-place-of-china-welt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर चीन के सामान को बॉय-बॉय, देसी झालरों से सज गया है बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर चीन के सामान को बॉय-बॉय, देसी झालरों से सज गया है बाजार
Fri, 30 Oct 2020 04:23 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Oct 2020 04:23 PM IST
सार
- लखनऊ, कानपुर, गुजरात, दिल्ली, हरिद्वार से हो रही देसी झालरों की बुकिंग
- देसी झालरों की लंबाई चीन के झालरों से अच्छी, उससे अधिक ठोस भी
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक सामानों की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अबकी दिवाली पर घर, आंगन देशी झालरों से गुलजार होगा। कानपुर, लखनऊ, गुजरात समेत हरिद्वार से झालर बाजार में आ चुकी हैं। चीन की झालरों से अबकी दुकानदारों ने किनारा कर लिया है। दुकानदारों का कहना है कि, जब देशी झालरों की बनावट और उनकी मजबूती उच्च श्रेणी की है तो चीन के झालरों की जरूरत ही क्या।
विज्ञापन
शहर के कोतवाली, बक्शीपुर, गोलघर, विजय चौक, राप्ती नगर, असुरन, शाहपुर, के पास स्थित इलेक्ट्रिक बाजार में इस बार देशी झालरों की भरमार देखी जा सकती है। गुणवत्ता के साथ इनका साइज भी चीन की झालरों से बड़ा है और खूबसूरत भी है।
विज्ञापन
भारतीय झालर हैं टिकाऊ और मजबूत
व्यापारियों ने बताया कि चीन की झालरों की तुलना में देशी झालरें अधिक टिकाऊ और मजबूत हैं। इनकी सुंदरता भी आकर्षक है। देशी झालर चार-पांच वेरायटी में आ रही हैं। इनकी कीमत 45 रूपये से शुरू होकर 100 रुपये तक है। लंबाई 20 से 25 फीट है, वहीं चीन की झालर पांच से सात फीट तक ही होते थे। ऐसे में सभी नजरिए से देशी झालर चीन से बेहतर हैं।
विज्ञापन
चीन की झालर जल्दी ही होती हैं खराब
झालर व्यापारियों ने बताया कि चीन की झालर सामान्य तौर पर एक बार प्रयोग करने के बाद खराब हो जाती है। जबकि देशी झालरों में ऐसी शिकायत नहीं आएगी।
शाहपुर स्थित शांति इलेक्ट्रॉनिक संचालक राजेश सिंह ने बताया कि चीन की झालर इस बार बाजार में नहीं हैं। देशी झालरों से बाजर भरे पड़े हैं। लखनऊ, कानपुर से झालरों का पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया गया है।
एचएन सिंह स्थित जय इलेक्ट्रॉनिक के संचालक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि देशी झालर हर लिहाज से चीन की झालर से बेहतर है। इनकी लंबाई और दाम दोनों ग्राहकों के लिए उपयुक्त हैं।
शाहपुर स्थित शांति इलेक्ट्रॉनिक संचालक राजेश सिंह ने बताया कि चीन की झालर इस बार बाजार में नहीं हैं। देशी झालरों से बाजर भरे पड़े हैं। लखनऊ, कानपुर से झालरों का पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया गया है।
एचएन सिंह स्थित जय इलेक्ट्रॉनिक के संचालक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि देशी झालर हर लिहाज से चीन की झालर से बेहतर है। इनकी लंबाई और दाम दोनों ग्राहकों के लिए उपयुक्त हैं।