{"_id":"60c465898ebc3e32ed75b2e0","slug":"divyang-bdc-member-kidnapped-in-gorakhpur-during-up-panchayat-by-election-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिव्यांग बीडीसी सदस्य का नाटकीय अंदाज में अपहरण, 24 घंटे के अंदर छोड़कर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिव्यांग बीडीसी सदस्य का नाटकीय अंदाज में अपहरण, 24 घंटे के अंदर छोड़कर फरार हुए बदमाश
Sat, 12 Jun 2021 05:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Jun 2021 05:42 PM IST
सार
बीडीसी सदस्य से पूछताछ कर रही पुलिस, बीडीसी के पिता की तहरीर पर चार नामजद व अज्ञात पर दर्ज किया गया था अपहरण का केस।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के कुरसा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य व दिव्यांग जयनाथ शर्मा का शुक्रवार की देर शाम रहस्यमय हाल में अपहरण कर लिया गया। पुलिस पिता की तहरीर पर चार नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच में जुटी थी कि शनिवार सुबह बदमाश खुद ही थाने के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, बदमाश छोड़े है, मगर थाने के पास छोड़े जाने को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, वार्ड संख्या 35 से क्षेत्र पंचायत सदस्य जयनाथ शर्मा उर्फ बबलू निर्वाचित हुए हैं। घर पर आए हुए रिश्तेदारों के लिए सब्जी लेने को शुक्रवार को कटहरा बाजार जा रहे थे। इस दौरान वापस आते समय रद्युनाथपुर निवासी राजेश उर्फ पप्पू, कुरसा निवासी महंथ उर्फ पर्वत राज मिश्रा, महेंद्र यादव, नर्वदा यादव अपने 20 से 25 अज्ञात साथियों के साथ चार पहिया वाहन से आए और बात करने के बहाने रोके अभी जयनाथ कुछ समझ पाते तब तक उनको जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
स्वजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला जिसके बाद पिता राम रावल ने थाने में नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजेश शुक्ला, पर्वत मिश्रा समेत चार नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
इसी बीच शनिवार की दोपहर में जयनाथ खुद थाने के पास मिल गए। जयनाथ ने बताया कि बदमाश उन्हें छोड़कर चले गए है, वहीं पुलिस का कहना है कि दबाव के चलते बदमाश छोड़कर भागे है। खैर वजह क्या है इसकी जांच होनी बाकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।