फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diversion will continue till Friday prayers start and end in Gorakhpur

Eid Alvida Jumma 2023: गोरखपुर में आज और कल बदला रहेगा यातायात, घंटाघर की ओर वाहन प्रतिबंधित

Fri, 21 Apr 2023 09:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Apr 2023 09:50 AM IST
सार

गोरखपुर में 22 या 23 अप्रैल को ईद को लेकर भी डायवर्जन सुबह छह बजे से लागू कर दिया जाएगा। उधर, बृहस्पतिवार को जिले की थाना पुलिस ने गश्त कर सुरक्षा का एहसास कराया और इस दौरान लोगों से मुलाकात कर शांति से त्योहार मनाने की अपील की।

विज्ञापन
Diversion will continue till Friday prayers start and end in Gorakhpur
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरी जुमे की नमाज और ईद को लेकर डायवर्जन जारी कर दिया गया है। 21 अप्रैल शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों व रिक्शा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद चांद दिखने के अनुसार अगला डायवर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन


22 या 23 अप्रैल को ईद को लेकर भी डायवर्जन सुबह छह बजे से लागू कर दिया जाएगा। उधर, बृहस्पतिवार को जिले की थाना पुलिस ने गश्त कर सुरक्षा का एहसास कराया और इस दौरान लोगों से मुलाकात कर शांति से त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन


इन रास्तों पर वाहन प्रतिबंधित

  • जामा मस्जिद घंटाघर की तरफ से जाने वाले शाहमारूफ रास्ते पर नमाज प्रारंभ से समाप्ति तक वाहन प्रतिबंधित।
  • अलहदादपुर की तरफ से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • रेती चौराहा से घंटाघर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • इलाहीबाग चौराहा से बहरामपुर बंधे की तरफ जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • बर्फखाना से भारी वाहनों को शहर की ओर आने से प्रतिबंधित किया जायेगा। उन्हें लालडिग्गी बंधा की ओर मोड़ दिया जायेगा और वाहनों को किसी भी दशा में शहर की ओर नहीं जाने नहीं दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अलीनगर चौराहा से हजारीपुर जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या तरंग टाकीज की ओर से निकाला जायेगा। दूसरी तरफ जटाशंकर की तरफ से हजारीपुर की तरफ आने वाले वाहन उक्त अवधि तक प्रतिबंधित रहेगा।
  • टीपीनगर तिराहा से नार्मल टैक्सी स्टैंड से तुर्कमानपुर व घंटाघर व घोष कंपनी की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • हुमांयूपुर ओवर ब्रिज, तरंग चौराहा से अलीनगर चौराहा की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • गोरखनाथ ओवरब्रिज रेलवे क्राॅसिंग से उत्तर गोरखनाथ की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • करमचंद चौराहा से बहरामपुर की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएंगे।


इधर से शहर में आएंगे वाहन

  • फरेंदा से गोरखपुर आने वाले सभी वाहनों को बरगदवा तिराहे से गोरखनाथ मंदिर नहीं आने दिया जाएगा। उन्हें बरगदवा चौकी तिराहा से फर्टिलाईजर की तरफ तरफ मोड़ दिया जाएगा। यह वाहन खजांची, पादरी बाजार, मोहद्दीपुर ओवरब्रिज, मोहद्दीपुर होते हुए आएंगे।
  • महानगर से फरेंदा की ओर जाने वाली सवारी मोटर गाड़ियां व निजी बसें रेलवे स्टेशन सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास, पादरी बाजार चाैराहा, खजांची होते हुए फर्टिलाइजर बरगदवा होकर जाएंगी।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed