UPTET Exam: यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर बदली गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी खबर
प्रथम पाली में 70 परीक्षा केंद्र पर 35,306 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 51 परीक्षा केंद्रों पर 25,924 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रथम पाली सुबह समय 10 बजे से 12: 30 बजे व द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की परीक्षा का आयोजन किया गया है। यहां प्रथम पाली में 70 परीक्षा केंद्र पर 35,306 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 51 परीक्षा केंद्रों पर 25,924 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रथम पाली सुबह समय 10 बजे से 12: 30 बजे व द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। ऐसे में यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसलिए सुबह आठ बजे से कई रास्तों पर डायवर्जन रहेगा।
- फरेंदा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
- वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
- लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर थाना गीडा के सहजनवां बाईपास, जीरो प्वाइंट से ही डायवर्जन किए जाएंगे, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपराइच कस्बे से पहले थाना पिपराइच के पास समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
- देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन फोरलेन से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से जनपद देवरिया को जाने वाली समस्त बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- जनपद देवरिया की तरफ से महानगर क्षेत्र में आने वाली समस्त बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला, छात्र संघ यूनिवर्सिटी चौराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- कुशीनगर से आने वाली समस्त भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर, करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर की तरफ जाने वाली समस्त प्रकार की बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेंदा की तरफ से आने वाली समस्त प्रकार की बसें खजांची से पादरी बाजार कौवा बाग, मोहदीपुर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एंव बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
- गोलघर चौराहा से विजय चौराहा की तरफ एंव विजय चौराहा से अग्रसेन की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएंगे।
- सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन रोक दिए जाएंगे।
- शास्त्री चौराहा से घोष कंपनी की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
- अंबेडकर चौराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को अंबेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन डायवर्जन किया जाएगा।
जरूरत के हिसाब से हो सकते हैं ये बदलाव
अत्यधिक यातायात का दबाव होने पर गोलघर चैराहा से विजय तथा विजय चौराहे से अग्रसेन तिराहा की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
सुबह समय से ही परीक्षा समाप्ति तक अग्रसेन से बक्शीपुर तक पूर्णतया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
फलमंडी से दोपहर बजे से दो बजे तक निकलने वाले भारी वाहन फलमंडी के अंदर ही रहेगें, जो रात्रि 10 बजे के बाद निकलेंगे।