फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diversion increased the distance...many refrained from going to Lucknow

Gorakhpur News: डायवर्जन ने बढ़ा दी दूरी...कई ने लखनऊ जाने से किया तौबा

Mon, 22 Jan 2024 03:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Diversion increased the distance...many refrained from going to Lucknow
कालेसर के पास से ही डायवर्जन, लोकल लोगों को दिखाना पड़ रहा पहचान पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते किए गए डायवर्जन से लखनऊ या उससे आगे जाने वालों की दूरी बढ़ गई है। अब सभी को कालेसर से घूमकर पूर्वांचल एक्सप्रेस से जाना पड़ रहा है, जिस वजह से समय भी अधिक लग रहा है। कई लोगों ने लखनऊ की यात्रा को दो-तीन दिन के टाल दिया है।
अब सिर्फ वही लोग जा रहे हैं, जिनका पीजीआई या लखनऊ के दूसरे अस्पतालों से नियमित इलाज चल रहा है और जाना बेहद जरूरी है। वहीं, संतकबीरनगर व बस्ती जाने वाले यात्रियों को भी अपना आधार कार्ड या दूसरा लोकल पहचान पत्र दिखाना पड़ रहा है। हालांकि, इन्हें पुलिस रोक नहीं रही है, इनका नाम पता नोट करके आगे भेज दे रही है।
विज्ञापन


लखनऊ की यात्रा टाल दी
मुझे लखनऊ कामकाज के सिलसिले में अक्सर जाना होता है। 22 को भी जान था, लेकिन डायवर्जन की जानकारी होने के बाद यात्रा को कैंसिल कर दिया है। अब दो दिन बाद ही जाऊंगा। क्योंकि घूमकर जाने से समय ज्यादा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय कुमार

घूमकर आना पड़ा वापस
आज बस्ती रिश्तेदारी में जाना था, लेकिन पुलिस ने बताया कि लोकल लोगों को ही जाने दिया जाएगा। आधार कार्ड की मांग की गई तो मैं वापस ही आ गया। अब दो दिन बाद ही जाने का फैसला किया हूं। घूमकर जाने पर ज्यादा समय लगता।
- आरपी यादव

तीन घंटे ज्यादा समय लगा
लखनऊ में एक रिश्तेदार की नियमित जांच कराने जाना होता है। याद नहीं था और आज तो सीधे ही जाने के लिए गाड़ी से रिश्तेदार को भेजवा दिया। वहां से डायवर्ट करने पर जानकारी हुई। एक्सप्रेस वे से लोग गए हैं, जिससे तीन घंटे ज्यादा समय लगा है।


- शमशाद खान

जाना तो था, लेकिन सोचे दो दिन बाद ही सही
मुझे परिवार के साथ कानपुर जाना है, लेकिन डायवर्जन की वजह से प्रोग्राम को टाल दी हूं। अब दो दिन बाद ही कानपुर जाऊंगी। उस दिन सोचा है कि सिर्फ टीवी के सामने बैठकर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण ही देखूंगी।
- प्रीति खटवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed