{"_id":"6940599968f6c4cca40b07e7","slug":"district-womens-hospital-the-victim-did-not-appear-to-record-her-statement-in-the-ultrasound-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1166669-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल : अल्ट्रासाउंड प्रकरण में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल : अल्ट्रासाउंड प्रकरण में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची पीड़िता
विज्ञापन
- अल्ट्रासाउंड करवाने गई महिला के साथ छेड़खानी का है आरोप
- जांच के लिए गठित टीम की रिपोर्ट के आधार पर होगी कारवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने गई महिला के साथ हुई छेड़खानी प्रकरण में जांच शुरू हो गई है। दोनों पक्षों को बयान लेने के लिए सोमवार को बुलाया गया था लेकिन पीड़िता के न पहुंचने से जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड जांच कराने गई एक महिला ने जांच कक्ष में छेड़खानी और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया था। महिला की शिकायत के बाद जिला महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. जय कुमार ने विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। इसी के बाद प्रकरण की जांच चल रही है।
बताया जाता है कि कई बार बुलाने के बाद आरोपी दोपहर में जांच टीम के सामने बयान दर्ज कराने पहुंचा था लेकिन पीड़िता की मौजूदगी न होने की वजह से आरोपी कर्मचारी को वापस भेज दिया गया। अब मंगलवार को दोबारा से दोनों पक्षों को जांच टीम ने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।