{"_id":"6a442c627ae652e6b505f0e6","slug":"distributed-fruits-sweets-and-gifts-cut-a-cake-with-the-children-and-took-a-pledge-for-mission-2027-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1370585-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनाथ बच्चों के बीच मनाया सपा सुप्रीमों का जन्मदिन, किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनाथ बच्चों के बीच मनाया सपा सुप्रीमों का जन्मदिन, किया पौधरोपण
Wed, 01 Jul 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जेल रोड स्थित एक संस्था में सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता एवं पूर्व सचिव आफताब अहमद तथा प्रदेश प्रवक्ता कीर्ति निधि पांडे ने किया।
इस दौरान अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बच्चों को फल, मिठाई, उपहार और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में पीडीए के नाम से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
आफताब अहमद और कीर्ति निधि पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और जरूरतमंद लोगों के हितों के लिए कार्य करती रही है और आगे भी जनसेवा जारी रखेगी। पूर्व पार्षद अफरोज उर्फ गब्बर और अनिल यादव ने कहा कि मिशन-2027 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आमिर अंसारी, शहाबुद्दीन अली, शाहिद अली, शुभम यादव, मुन्ना यादव, हिमालय कुमार, अनूप यादव, गोविंद प्रजापति, अभिलाष सिंह, पूर्व पार्षद कुद्दूस अली, मोहम्मद हसन, इम्तियाज अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।