फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Distressed by moneylenders Divyang suicide by consuming poison in Gorakhpur

Gorakhpur: सूदखोरों से परेशान दिव्यांग ने जहर खाकर दी जान, लोन की वसूली से था परेशान

Sun, 11 Dec 2022 04:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 04:22 PM IST
सार

गोरखपुर के गांव हरपुर बुदहट के कपड़ा प्रेस करके वाले दिव्यांग ने प्राइवेट कंपनी और स्थानीय सूदखोरों से लोन लिया था। सूदखोर पैसा वसूली के लिए दबाव बना रहे थे। घर का सामान भी उठाकर ले जाना चाह रहे थे। तंग आकर दिव्यांग ने जहर खा लिया।

विज्ञापन
Distressed by moneylenders Divyang suicide by consuming poison in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सूदखोरों से तंग आकर एक दिव्यांग व्यक्ति ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से युवक की दिव्यांग पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरपुर गांव निवासी संजय कन्नौजिया (48) कपड़ा प्रेस करके जीवन यापन करते थे। उन्होंने प्राइवेट कंपनी से करीब दो लाख रुपये लोन ले रखा था। साथ ही स्थानीय सूदखोरों से भी करीब तीन से चार लाख रुपये लिए थे। रुपयों के लिए प्राइवेट कंपनी और सूदखोर दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन


घटना के एक दिन पहले प्राइवेट कंपनी का कर्मी किस्त मांगने आया था। शुक्रवार को फाइनेंस कंपनी के एजेंट घर में घुसकर सामान ले जाने लगा। कंपनी की 2,200 रुपये की किस्त थी। इसकी वजह से संजय बहुत परेशान थे। शनिवार दोपहर कुछ सूदखोर भी घर पर रुपये मांगने आए थे। रुपये मांग कर जैसे ही सूदखोर वहां से गए, तभी संजय ने जहर खा लिया। आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरपुर बुदहट थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बेटे और एक बेटी हैं परिवार में
संजय की दिव्यांग पत्नी माला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय के दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा दीपक (20), छोटा बेटा आशीष (17) और बेटी अंशिका (15)  है। पिता की मौत के बाद तीनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों सूदखोरों को कोसते नजर आए।
 

सदमे में महिला की मौत

बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़याटिकुर गांव निवासी सावित्री की सदमे से मौत हो गई। पुलिस को दी तहरीर में महिला के बेटे देवेश त्रिपाठी ने बताया है कि शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों से झड़प हो रही थी। इस बीच माता सावित्री देवी (66) की सदमे से मौत हो गई। कोतवाल जयनारायण शुक्ल ने बताया कि सावित्री देवी की ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। विवाद के बीच उन्हें अटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed