{"_id":"5f8a8dfab26a461e38513d09","slug":"distillery-plant-to-be-set-up-in-deoria-at-cost-of-185-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में 185 करोड़ की लागत से स्थापित होगा डिस्टलरी प्लांट, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में 185 करोड़ की लागत से स्थापित होगा डिस्टलरी प्लांट, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार
Sat, 17 Oct 2020 11:54 AM IST
vivek shukla
राजीव रंजन, गोरखपुर।
राजीव रंजन, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:54 AM IST
सार
- देवरिया औद्योगिक क्षेत्र में प्लांट के लिए यूपीसीडा ने आवंटित की 26 एकड़ जमीन
- प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से करीब 550 लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के उसरा बाजार में 185 करोड़ रुपये की लागत से डिस्टलरी प्लांट स्थापित होगा। तीन साल में यह प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने मेसर्स फॉरएवर डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में इस प्लांट की स्थापना के लिए 26 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। इस प्लांट के बन जाने से तकरीबन 550 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके अलावा कैटिल फीड की इकाई की स्थापना के लिए भी एक एकड़ भूमि आवंटित की गई है।
विज्ञापन
पूर्वांचल में औद्योगिक विकास का पहिया तेजी से घूमने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और औद्योगिक विकास मंत्री के विशेष प्रयास से देवरिया के उसरा बाजार इलाके में डिस्टलरी प्लांट लगाने की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने देवरिया में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के औद्योगिक क्षेत्र में 26 एकड़ भूमि आवंटित भी कर दी है।
विज्ञापन
मेसर्स फॉरएवर डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में यह भूमि आवंटित की गई है। बहुत ही कम समय में इस प्लांट के लिए जमीन का आवंटन यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर महेश्वरी की वजह से संभव हो सका।
विज्ञापन
यूपीसीडा क्षेत्रीय प्रबंधक केलए श्रीवास्तव ने बताया कि डिस्टलरी की स्थापना हेतु 26 एकड़ भूमि का आवंटन शुक्रवार को मेसर्स फॉरएवर डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में किया गया है। इस इकाई की स्थापना लगभग तीन वर्ष के भीतर ही हो जाएगी। इकाई की लागत 185.00 करोड़ है। इसमें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लगभग 550 लोगों का रोजगार सृजित होगा। इस इकाई की स्थापना होने से क्षेत्र का समग्र विकास भी होगा। इसके अलावा मेसर्स देवराही सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन प्राइवेट लिमिटेड को कैटिल फीड की इकाई स्थापित करने के लिए लगभग एक एकड़ भूमि आवंटित की गयी है।