फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dispute with first husband became the reason for kidnapping of students

पहले पति से विवाद बना छात्रों के अपहरण का कारण

Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dispute with first husband became the reason for kidnapping of students
पहले पति से विवाद बना छात्रों के अपहरण का कारण
विज्ञापन

शादी के चार वर्ष बाद हुआ था तलाक, तभी से बच्चों को लेकर पति-पत्नी में चल रहा था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/कोल्हुई (महराजगंज)। क्षेत्र में स्कूल जाते समय भाई-बहन के अपहरण की घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी। जिससे पूरा प्रशासनिक टीम में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के साथ सर्किल के सभी थानों की पुलिस घटना के जांच में जुट गई। बच्चों की बरामदगी को लेकर पुलिस टीम लगा दी गई है। जबकि जांच में पता चला है कि बच्चों के अपहरण का कारण पहला शौहर ही है। पुलिस ने पहले पति के अलावा 12 अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोल्हुई क्षेत्र की तरैनुम अहमद अब्बासी की पहली शादी गोरखपुर जिले में करीब नौ वर्ष पूर्व सउद अहमद निवासी सें हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक संबंध ठीक था। जिससे दोनो बच्चें मुहम्मद अहमद व श्रीद्धा फातिमा पैदा हुए। कुुछ दिनों के बाद पति का संबंध किसी अन्य महिला से होने के कारण संबंध में दरार पड़ गई। पत्नी ने बताया दूसरे महिला के चक्कर में पड़ने के कारण मारने पीटने लगा। जिसके कारण दोनों के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद बच्चों पर अधिकार को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी। तरनुम अहमद अपने मायके में बच्चों के साथ रहने लगी थी। जहां पर दूसरी शादी भी कर ली। पहला पति हमेशा बच्चों का अधिकार चाहता था, जिसको लेकर बुधवार को अपने साथियों के साथ दोनो बच्चों का अपहरण भी कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओं सुनील दत्त दूबे ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर पहले पति सउद अहमद निवासी गोरखपुर व 12 अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्चों की बरामदगी के लिए टीम लगा दी गई है। शीघ्र बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटकीय ढंग से दूसरा पति पहुंचा कोल्हुई
फरेंदा। स्कूल ले जाते समय दो बच्चों के साथ अपह्त हुआ चालक समद फराज सिद्धकी घटना के तीन घंटे के बाद नाटकीय ढंग से कोल्हुई पहुंच गया। जिससे देख सभी लोग स्तब्ध रह गए। जिससे पूछताछ के लिए पुलिस टीम ने अपने साथ ले गई। बाद में पता चला कि समद फराज सिद्धकी चालक नही बल्कि तरैनुम अहमद अब्बासी का दूसरा पति है।
छात्रों के अपहरण को लेकर अभिभावको में दहशत
कोल्हुई। क्षेत्र में दिन दहाड़े स्कूल जाते समय दो छात्रों के अपहरण से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। लोग अपने-अपने स्कूल गए बच्चों के कुशलता की जानकारी लेते रहे। दिनदहाड़े हुई अपहरण की घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया। बच्चों के अंदर भी डर बना हुआ है। जब क्षेत्र के लोगों को पता चला कि अपहरण का मामला पहले पति से जुडा हुआ है व अपहरणकर्ता बच्चों का पिता है तो लोगों का डर कुछ कम हुआ।

अपह्त बच्चे न मिलन से बदहवास मां
फरेंदा। मदर मरियम ग्लोबल स्कूल जाते समय सुबह साढ़े आठ बजे दो छात्रों के अपहरण के दस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बच्चों की बरामदगी न होने से मां तरैनुम अहमद अब्बासी बदहवास अवस्था में अपने बच्चों के आने की राह देख रही है। वह बच्चों के बारे में सोंच कर बेसुध हो रही है। पुलिस बच्चों को बरामद करने के लिए कई टीमें काम कर रही है। लेकिन देर शाम तक बच्चे मिले, जिसको लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि पुलिस पूर्व पति के साथ विवाद को अपहरण का कारण मान कर देख रही है। जिसकी जानकारी पत्नी पुलिस को दे चुकी है। ऐसे में बच्चों की बरामदगी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed