{"_id":"60067c978ebc3e2e7841a71b","slug":"dispute-over-naming-of-auditorium-in-town-municipality-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: प्रेक्षागृह के नामकरण का विवाद गहराया, दिन में 'अटल' रात में 'मोहन सिंह' का हो गया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: प्रेक्षागृह के नामकरण का विवाद गहराया, दिन में 'अटल' रात में 'मोहन सिंह' का हो गया नाम
Tue, 19 Jan 2021 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे के अंदर बदल गया प्रेक्षागृह का नाम।
- फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले में नगर पालिका के टाऊनहाल स्थित प्रेक्षागृह का नामकरण को लेकर विवाद गहरा हो गया है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद रविवार को प्रेक्षागृह पर भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजेपेयी का नाम अंकित किया गया। अगले दिन देर रात में पूर्व प्रधानमंत्री का नाम मिटाकर पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह स्मृति प्रेक्षागृह कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार की रात हुई इस हरकत के बाद से स्थानीय प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। चार करोड़ 21 लाख की लागत से तैयार हुए प्रेक्षागृह के नामकरण को लेकर 21 दिसंबर 2019 को नगर पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हुआ था।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 17 के सभासद आशुतोष तिवारी के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का समर्थन किया था। रविवार को ईओ रोहित सिंह ने प्रेक्षागृह पर अटल जी का नाम अंकित कराया। जिसके अगले दिन सोमवार की रात को अटल जी का नाम मिटाकर पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह का नाम लिख दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि इसी प्रकार अराजक तत्वों ने रात में प्रेक्षागृह के भीतर मोहन सिंह की प्रतिमा रख दी। जिसे हटाने को लेकर सभासदों ने कमिश्नर से लगायत शासन तक को चिट्ठी लिखी है। वह मूर्ति अभी भी प्रेक्षागृह में मौजूद है।