{"_id":"6a51582abb629dd14b055f3a","slug":"dispute-over-drainage-at-the-mahadev-temple-in-bhatwali-following-reconstruction-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1381192-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भटवली में पुनर्निर्माण के बाद महादेव मंदिर की जल निकासी पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भटवली में पुनर्निर्माण के बाद महादेव मंदिर की जल निकासी पर विवाद
Sat, 11 Jul 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
बांसगांव। बांसगांव थाना क्षेत्र के भटवली बाजार में सैकड़ों वर्ष पुराने महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद अब जल निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के पुनर्निर्माण के दौरान करीब दो वर्षों तक भगवान शिव की मूर्ति को टेंट में स्थापित कर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते रहे। अब मंदिर बनकर तैयार है लेकिन पानी निकासी को लेकर मतभेद गहरा गया है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, भटवली बाजार स्थित पुराना महादेव मंदिर काफी समय से जर्जर स्थिति में था। इसके बाद जन सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं में खुशी थी लेकिन मंदिर के बगल में स्थित पुराने कुएं को लेकर विवाद शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि मंदिर का पानी वर्षों से इसी कुएं में जाता रहा है।
आरोप है कि एक व्यक्ति ने कुएं को अपनी जमीन बताते हुए उसके चारों तरफ दीवार खड़ी कर दी, जिससे मंदिर की जल निकासी प्रभावित हो गई है। इस विवाद को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को देकर समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में बांसगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुराना मंदिर था, जिसका स्थानीय लोगों ने मिलकर जीर्णोद्धार कराया है। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। परिवार के कुछ लोग और ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग चाहते हैं कि मंदिर का पानी एक बुजुर्ग महिला के घर की तरफ से निकले लेकिन महिला अपने घर की ओर से पानी गिरने देने को तैयार नहीं है। इसी वजह से समस्या बनी हुई है।