{"_id":"6a35b08076ef6b1c0e0b2bd5","slug":"dispute-following-a-car-collision-near-bhagat-crossing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1359060-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीसीएम चालक पर साथियों संग मारपीट कर चेन छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीसीएम चालक पर साथियों संग मारपीट कर चेन छीनने का आरोप
विज्ञापन
भगत चौराहे के पास कार में टक्कर के बाद हुआ विवाद
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के भगत चौराहे के पास डीसीएम की टक्कर के बाद कार सवार युवक और उसके साथी से मारपीट व सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेंद्रनगर शारदापुरी निवासी अभय प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जून को दोपहर करीब 12:40 बजे वह अपनी कार से रिश्तेदार चीकू के साथ बनारस जा रहे थे। इसी दौरान भगत चौराहे के पास एक डीसीएम ने उनकी कार में टक्कर मार दी। पीड़ित का आरोप है कि टक्कर के बाद जब वह और उनका साथी वाहन से बाहर निकले तो डीसीएम चालक और उसके साथ मौजूद पांच अन्य लोगों ने बातचीत के दौरान हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार निकालकर हमला किया, जिससे दोनों को चोटें आईं।
अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपियों ने उनके गले की सोने की चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उन्होंने डीसीएम मालिक राहुल जायसवाल पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे वाहन का नंबर अज्ञात है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि इलाज कराने के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।